spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में अब नहीं होगी बिजली कटौती, बकाया भुगतान के आश्‍वासन के बाद DVC ने लिया फैसला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : बिजली आपूर्ति की जर्जर अवस्था पर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की सख्ती काम आई। उनकी फटकार के बाद दामोदार वैली कॉर्पोरेशन(DVC) के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। उन्होंने झारखंड सरकार को आश्वासन दिया है कि DVC के कमांड एरिया(लगभग 7 जिलों) में शनिवार से कोई बिजली कटौती नहीं की जाएगी। पूर्वी की तरह 600 मेगावाट बिजली दी जाएगी।

अभी 350  मेगावाट की हो रही थी आपूर्ति

अभी लगभग 350 मेगावाट बिजली DVC की तरफ से सप्लाई की जा रही थी। इसके कारण इलाके में 10-12 घंटे तक की लोड शेडिंग की जा रही थी। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को DVC चेयरमैन को इस समस्या के समाधान के लिए रांची बुलाया। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में DVC चेयरमैन के साथ उनका पूरा बोर्ड मौजूद था। यहां शिक्षा मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि अगर सरकार का बकाया तो क्या उनके ऊपर देनदारी नहीं।

बैठक में वित्त मंत्री भी रहे शामिल

वार्ता के दौरान वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी मौजूद थे। इस दौरान DVC के बकाए की भी फाइल खंगाली गई तो कई प्रकार का बकाया सामने आया। इस दौरान ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के अलावा JBVNL के पदाधिकारी मौजूद थे।

सोमवार को होगा हिसाब

बैठक के बाद मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि DVC और राज्य सरकार के बीच बकाया भुगतान का मामला सुलझने के कगार पर है। सोमवार को पूरा हिसाब किया जाएगा । इसमें DVC के अधिकारी के साथ झारखंड सरकार के अधिकारी भी बैठेंगे। 2016 से DVC और राज्य सरकार का भुगतान का मामला चल रहा है। दरअसल 2016 में राज्य सरकार ने DVC को जो भुगतान करना था उसमें 11.5 करोड़ ज्यादा भुगतान हो गया है। DVC से इसे बिल में एडजस्ट करने की बात चल रही है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….

इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : विरोध के बाद रेलवे ने NTPC और Group D भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

इसे भी पढ़ें : Hardik Pandya ने नानी के साथ किया Srivalli गाने का हुक स्टेप(Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...