spot_img

झारखंड को मिलेगा नया DGP, रेस में कौन-कौन… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में नये DGP की नियुक्ति को लेकर चला आ रहा संशय नये साल के पहले ही दिन खत्म होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा को सेवा विस्तार देने से जुड़ी कोई फाइल आगे नहीं बढ़ी है। ऐसे में संकेत साफ हैं कि नये साल के पहले दिन झारखंड को नया DGP मिल सकता है। अब तक DGP चयन के लिये IPS अधिकारियों का पैनल UPSC को नहीं भेजा गया है, इसका मतलब साफ है कि सरकार अब फरवरी 2025 में बनाई गई ‘डीजीपी चयन एवं नियुक्ति नियमावली–2024’ के तहत ही नया DGP नियुक्त कर सकती है। DGP की रेस में तीन दिग्गज IPS अफसरों के नाम सबसे आगे है, 1990 बैच के IPS अनिल पालटा, 1992 बैच के IPS प्रशांत सिंह एवं 1992 बैच के IPS मनविंदर सिंह भाटिया। एमएस भाटिया वर्तमान में होमगार्ड एंड फायर सर्विस के DG हैं।

31 दिसंबर को रिटायर होंगी DGP तदाशा मिश्रा

पूर्व DGP अनुराग गुप्ता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बीते 6 नवंबर को महिला IPS तदाशा मिश्रा को प्रभारी DGP बनाया गया। उस समय वे गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव थीं। बाद में सरकार ने उन्हें डीजी रैंक में प्रोन्नत किया, लेकिन अब 31 दिसंबर 2025 को वे सेवानिवृत्त हो रही हैं।

यह है नई ‘नियमावली–2024’

झारखंड कैबिनेट ने DGP चयन एवं नियुक्ति नियमावली–2024 को मंजूरी दी है। इसके तहत 6 सदस्यीय नाम निर्देशन समिति बनेगी। इसके अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस होंगे। वहीं, मुख्य सचिव, UPSC नामित सदस्य, JPSC अध्यक्ष/नामित सदस्य, एक सेवानिवृत्त DGP, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव सदस्य होंगे। समिति 3 से 5 नामों का पैनल तैयार करेगी, असाधारण स्थिति में 3 से कम नाम भी संभव है। सेवा रिकॉर्ड, प्रशंसा पत्र, पुरस्कार व मेडल, नेतृत्व क्षमता, पुलिस बल को कमांड करने का अनुभव, अनुशासनात्मक कार्यवाही का पूरा ब्योरा, एवं नियुक्त DGP का न्यूनतम कार्यकाल 2 वर्ष मुख्य मापदंड होंगे।

पुरानी प्रक्रिया से क्या बदला?

पहले, राज्य सरकार पैनल UPSC को नाम भेजती थी, UPSC तीन नाम लौटाता था, उन्हीं में से एक को DGP बनाया जाता था।

इसे भी पढ़ें : ह’थौड़ा-छैनी से पत्नी का काम तमाम, फिर पहुंचा थाने…

इसे भी पढ़ें : बड़ा फैसला, इतने बच्चे वाले नहीं लड़ पायेंगे नगर निकाय चुनाव…

इसे भी पढ़ें : सच निकलीं बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, नये साल और डरावनी…

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आवास में क्रिसमस की रौनक, CM से मिले यें…

इसे भी पढ़ें : इंडिगो संकट के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब ये होंगे नये खिलाड़ी

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई