सच निकलीं बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां, नये साल और डरावनी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : साल 2025 अपनी विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते यह साल अपने साथ डर, तबाही और अनसुलझे सवाल छोड़ गया है। प्राकृतिक आपदाओं से कराहती दुनिया को देखकर अब एक नाम फिर सुर्खियों में है, बाबा वेंगा। जिनकी भविष्यवाणियों को कभी कोरी कल्पना कहा गया, आज वही बातें लोगों की रूह कंपा रही हैं। साल 2025 के खत्म होते-होते दुनिया के कई देशों में भयानक प्राकृतिक आपदायें भूकंप, बाढ़ और मौसम का विकराल रूप ने तबाही मचा दी। बाबा वेंगा ने सालों पहले चेताया था कि 2025 में प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखायेगी। अब जब धरती कांपी, शहर डूबे और जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ, तो माना जाने लगा कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित हो गई। दृष्टिहीन होते हुये भी भविष्य देखने का दावा करने वाली बल्गेरिया की रहस्यमयी महिला जिनकी भविष्यवाणियों ने 9/11, सुनामी, वैश्विक संकट जैसी घटनाओं से पहले ही दुनिया को चौंका दिया था।

2026: डर का साया और गहरा

2025 की घटनाओं के बाद अब नजरें टिकी हैं 2026 की भविष्यवाणियों पर, जो और भी ज्यादा भयावह बताई जा रही हैं। बाबा वेंगा के अनुसार 2026 में भयानक युद्ध की आशंका है। देशों के बीच बड़े टकराव हो सकते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मानव का एलियंस से संपर्क हो सकता है। यही वजह है कि लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं क्या 2026 भी डर की नई इबारत लिखेगा? एक बात तय है जब भविष्य की बात आती है, तो बाबा वेंगा का नाम आज भी लोगों की धड़कनें तेज कर देता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...