Chatra : चतरा के पिपरवार में मंगलवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में गैंग का अपराधी विकास घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के कुछ अपराधी पिपरवार इलाके में मौजूद हैं। टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास को गोली लगी।
दो दिन पहले कंपनी पर फायरिंग में भी था शामिल
चतरा SP अनिमेष नैथानी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले चतरा में कंपनी के कार्यालय पर हुई फायरिंग में भी विकास की संलिप्तता सामने आई है। गिरोह के बाकी अपराधियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।







