spot_img

इंडिगो संकट के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अब ये होंगे नये खिलाड़ी

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : इंडिगो के हालिया परिचालन संकट के चलते और भारत में इंडिगो और एअर इंडिया की ‘डुओपोली’ कम करने की दिशा में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के मकसद से तीन नई एयरलाइनों को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को बताया है कि सरकार ने अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस जैसी नई एयरलाइंस को मंजूरी दी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में स्थित शंख एयर भी विमानन सेवायें शुरू करने के लिये तैयार है। DGCA के आंकड़े बताते हैं कि घरेलू विमानन बाजार का 90% से ज्यादा हिस्सा इंडिगो और टाटा समूह की एअर इंडिया के पास है। इसमें भी करीब 65% हिस्सेदारी अकेले इंडिगो की है। नतीजा, सीमित विकल्प, मनमाने किराये और तकनीकी गड़बड़ी होते ही पूरा सिस्टम हिल जाता है। इंडिगो की हालिया दिक्कतों ने इस ‘डुओपोली’ की कमजोरी सबके सामने रख दी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने X पर लिखा कि सरकार नये खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी, ताकि बाजार में संतुलन रहे और यात्रियों को बेहतर सेवा मिले।

अल-हिंद एयर: केरल से खाड़ी तक की तैयारी

  • प्रवर्तक: केरल का अल-हिंद ग्रुप
  • ट्रैवल सेक्टर में 30 साल से ज्यादा का अनुभव
  • अनुमानित टर्नओवर: 20,000 करोड़+
  • शुरुआत: ATR-72 विमानों से क्षेत्रीय उड़ान
  • आगे की योजना: Airbus A320 के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ान, खास फोकस: gulf देश

मजबूत कड़ी: चेयरमैन टी. मोहम्मद हारिस। हज-उमराह यात्राओं में गहरी पकड़। एमडी पी.वी. वल्सराज। IATA और एविएशन संगठनों से जुड़ाव।

शंख एयर: यूपी की अपनी एयरलाइन

  • हब: लखनऊ और जेवर एयरपोर्ट
  • फोकस: उत्तर भारत को बड़े शहरों से जोड़ना
  • 2022 में शुरुआत शंख एजेंसी से फिर नाम बदला शंख एविएशन।
  • उम्र: महज 11 महीने
  • शेयर कैपिटल: 50 करोड़ रुपये
  • श्रवण कुमार – चेयरमैन
  • अनुराग छाबड़ा – डायरेक्टर
  • कौशिक सेनगुप्ता – डायरेक्टर

फ्लाईएक्सप्रेस: जमीन से आसमान तक

  • ठिकाना: हैदराबाद
  • प्रमोटर: एक स्थापित कुरियर और कार्गो कंपनी
  • मालिक: के. सुरेश
  • लॉजिस्टिक्स में वर्षों का अनुभव

इसे भी पढ़ें :

चतरा में ए’नका’उंटर…

Chatra : चतरा के पिपरवार में मंगलवार तड़के पुलिस...

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की...

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता…’, CM ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar : 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विवाद के...

RBI बोर्ड में 3 नये चेहरे, अकबरुद्दीन समेत इन दिग्गजों की एंट्री

Kohramlive : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: