Ranchi : मध्य प्रदेश के इंदौर में 15 से 17 अक्टूबर 2022 को आयोजित नेशनल कोऑपरेटिव बैंकिंग सम्मेलन में झारखंड राज्य सहकारी बैंक को बेहतर कार्य करने के लिए फ्रंटीयर्स इन कोऑपरेटिव बैंकिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। बैंक के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने एनपीए वसूली में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 3 शाखाओं का चयन किया था। खूंटी शाखा के प्रबंधक अमित नंदी, चाईबासा शाखा के प्रबंधक के. रमेश राव और चक्रधरपुर शाखा के प्रबंधक राजेश मिंज ने समारोह में भाग लिया। समारोह में बेस्ट क्रेडिट ग्रोथ के लिए झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटिेड को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से नवाजा गया।
समारोह में 100 से ज्यादा सहकारी बैंकों ने लिया था भाग
इस पुरस्कार समारोह में देश के 100 से अधिक सहकारी बैंकों ने भाग लिया था। बेहतर काम करने वाले बैंकों को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने पुरस्कृत किया। वह नई सहकारिता नीति की कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि झारखंड राज्य सहकारी बैंक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इसे भी पढ़ें :अपने जीजा को मार डाला, पुलिस का माथा ठनक गया, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :स्कूल के पास मिला शक्तिशाली केन बम, बड़ी अनहोनी टली…
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :प्यार के 35 टुकड़े, खलनायक आफताब फंस गया इस सवाल पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जादूगरनी तबस्सुम छोड़ गईं अपनी यादें और बातें… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव में पुलिस की रेड…
इसे भी पढ़ें : शादी के 9 दिन बाद ह’त्या, नई दुल्हन बनी बेवा…






