spot_img
spot_img

रांची यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का नया ‘टर्न’, अब ऑप्शन चुनेंगे छात्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय अब स्नातक के बाद पीजी की पढ़ाई को पूरी तरह नये अंदाज में शुरू करने जा रहा है। नया सत्र 2025-27 से छात्रों को विकल्प मिलेगा। एक साल का PG या पारंपरिक दो साल का PG। नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत पीजी की पढ़ाई अब दो फॉर्मेट में होगी। 1 साल का PG (चार वर्षीय स्नातक वालों के लिये), 2 साल का PG (तीन वर्षीय स्नातक वालों के लिये)।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिये सिलेबस और सीटों का बंटवारा भी तय कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया भी इसी आधार पर होगी। अब पीजी सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तीन अलग-अलग मोड में पूरा किया जा सकेगा। मोड-1: 6 महीने कोर्स वर्क + 6 महीने रिसर्च, मोड-2: सीधे रिसर्च (कोर्स वर्क की जरूरत नहीं), मोड-3: रजिस्ट्रेशन + रिसर्च आधारित पढ़ाई। यानी अब छात्र अपने करियर के हिसाब से थ्योरी या रिसर्च का रास्ता चुन सकते हैं।

क्रेडिट सिस्टम से तय होगी पढ़ाई की ताकत

नई व्यवस्था में पढ़ाई को क्रेडिट सिस्टम से जोड़ा गया है। 2 साल का PG → 88 क्रेडिट, 1 साल का PG → 44 क्रेडिट, 1 साल का डिप्लोमा (एग्जिट ऑप्शन) → 44 क्रेडिट। खास बात यह है कि अगर कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ता है, तो उसे डिप्लोमा देकर बाहर निकलने का विकल्प भी मिलेगा। पीजी रसायनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीरज के मुताबिक भविष्य में 4 साल UG + 1 साल PG ही स्टैंडर्ड बनेगा। इस सिस्टम से  दूसरे राज्यों के छात्र भी आसानी से दाखिला ले सकेंगे। पढ़ाई और नौकरी के अवसर बढ़ेंगे। इस सत्र से पीजी वोकेशनल कोर्स में भी NEP लागू करने की तैयारी है। कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने सभी विभागों को नया सिलेबस तैयार करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...