रांची : न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करे सरकार। अनुबंध, आउटसोर्सिंग, मानदेय प्रथा को समाप्त किया जाए। सभी कर्मियों की सेवा नियमित कर जाए। चतुर्थ वर्ग के कर्मियों को तृतीय वर्ग में प्रमोशन दिया जाए। बेरोजगारों को नियमित नियुक्ति दी जाए। उक्त मांग रविवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यसमिति की बैठक में उठी। बैठक में बढ़ती महंगाई पर भी चर्चा की गई। बैठक में मांग पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बैठक रांची स्थित बंदोबस्त कार्यालय में की गई। बैठक की अध्यक्षता नवीन चौधरी ने की। बैठक में विभिन्न जिलों के जिला मंत्री, अध्यक्ष एवं विभिन्न संघों के महामंत्री शामिल हुये। बैठक में महामंत्री रामाधार शर्मा ने बताया कि 24 अक्टूबर को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एवं जेनरल सेकेट्री रांची आ रहे हैं। उसी दिन झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की विस्तारित बैठक की जायेगी।
आज के बैठक में कुंदन झा, नवीन कुमार, कृष्ण प्रसाद, अखिलेश्वर पांडेय, जसीम अख्तर, प्रदीप कुमार, शिव कुमार मरांडी, कामेश्वर प्रसाद, पलटन, प्रभात कुमार, असलम शादाब, शर्मिला ठाकुर, शंभुनाथ पांडेय, उमेश पांडेय, राज नारायण मिश्रा, प्रमोद कुमार आदि शामिल हुये।
Read More :नहीं रहे तारक मेहता के नट्टू काका…
Read More :नहाने गया कोचिंग संचालक डूब गया, पत्नी की चित्कार से
Read More :बड़े बेटे ने ही मां-बाप, भाई और मासूम को मार डाला था
Read More :झारखण्ड के इस जिले में कांपी धरती, घरों से निकले लोग
Read More :फंदे से लटकी मिली मां-बेटी की लाश, रात को एक साथ…
Read More :बीच समंदर NCB की बड़ी कार्रवाई, शाहरुख खान बेटे समेत 8 हिरासत में, जानिये पूरा माजरा
Read More :BJP नेता जीतराम मुंडा के मर्डर में PLFI का कोई हाथ नहीं : दिनेश गोप
Read More :पूर्व मंत्री हाजी हुसैन को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात…












