spot_img

मॉडल थाना बनेगा मुरी ओपी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बंगाल के रास्ते होने वाली तस्करी पर नकेल कसने को तैयार है झारखंड पुलिस। इसको लेकर झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर स्थित मुरी ओपी को मॉडल थाना बनाया जा रहा है। थाना की ताकत भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही बॉर्डर पर होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी, जिसके रूप-रेखा पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया गया है। बीते 11 फरवरी को रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने ओपी के नये भवन का शिलान्यास किया।

इसे भी पढ़ें : प्रेमिका से विवाद के बाद फंदे से झूला युवक, सुसाइड नोट में लिखा ये…

यहां याद दिला दें कि मुरी और सिल्ली के रास्ते बंगाल से बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। जाली नोट भी इसी रास्ते से आते जाते हैं। पशु तस्करी, अवैध कोयला और नशा का कारोबार करने वाले भी इसी रूट के जरीये अपना कारोबार झारखंड में फैला रहे हैं।

मुरी ओपी के मॉडल थाना बनाने को लेकर रांची के सीनियर एसपी और ग्रामीण एसपी ने कहा था कि बंगाल बॉर्डर और स्टील हब होने के कारण यहां आवश्यकता थी एक मॉडल थाना की। जिसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : बड़ी वारदात : तीन रेसलिंग कोच और दो महिला पहलवान की गोली मारकर हत्‍या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...