हरियाणा : रोहतक में जाट कॉलेज अखाड़े में रेसलिंग कोच व पहलवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मनोज कोच, उसकी पत्नी साक्षी, सतीश कोच, प्रदीप मलिक कोच, पूजा पहलवान है। वहीं, घायलों में मनोज का बेटा सरताज (उम्र 3 साल) और अमरजीत शामिल है।
Read More : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी रेसलिंग कोच ने अखाड़े में कोचिंग देने से रोकने पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोनीपत के बरोदा निवासी आरोपी कोच सुखविंद्र और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। घायलों को निजी अस्पताल व पीजीआई में भर्ती कराया गया है। प्रदीप, पूजा, साक्षी की मौके पर मौत हो गई, जबकि मनोज की पीजीआई रोहतक के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सतीश ने एक निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। सरताज की पीजीआई रोहतक में गंभीर स्थिति बनी हुई है, जबकि अमरजीत की हालत स्थिर है।
Read More : पिठोरिया में मिली सीमेंट कारोबारी की लाश, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, जाट कॉलेज के अखाड़े में विवाद को लेकर शुक्रवार रात करीब 7 बजे सुखवेंद्र नाम के आरोपी ने अखाड़े के कोच व वहां रह रही महिला पहलवानों पर ताबडतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दो महिला पहलवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक तीन साल का बच्चा व एक अन्य पहलवान भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की जांच में पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गांव बरौदा निवासी कोच सुखवेंद्र व जाट कॉलेज के समीप अखाड़े संचालक मनोज के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
Read More : ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़खानी और मारपीट, मनचलों से ऐसे भिड़ी छात्रा












