जमशेदपुर : वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका से विवाद क्या हुआ, युवक ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। मरने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। युवक का नाम रोहित कुमार बताया जा रहा है, जो मूल रूप से पटना के गुलजारबाग का रहने वाला है और जमशेदपुर के भिलाईपहाड़ी में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Read More : ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़खानी और मारपीट, मनचलों से ऐसे भिड़ी छात्रा
मामले में पुलिस का कहना है कि युवक ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की है। उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। जब्त मोबाइल के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर से ही वह अपने कमरे से नहीं निकला था। काफी आवाज देने के बाद भी उसने कोई रिप्लाई नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो देखा कि रोहित रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा है। उसने अपना मुंह भी गमछा से बांध रखा था।

सुसाइड नोट में ये लिखा
मैं रोहित कुमार (आशीष सोनी)…मैं मरने जा रहा हूं। मेरे मरने की वजह… और कोई है। वो मेरे फोन में चेक कर लीजिएगा। मेरे फोन का पासवर्ड…. है।
Read More : कुएं से मिला दो दिनों से लापता ASI का शव, जांच में जुटी पुलिस












