Ranchi : त्योहारों के मौसम में झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। DGP अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये सभी रेंज आईजी, डीआईजी और जिलों के एसपी के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा समेत आने वाले पर्व-त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। बैठक में स्पेशल ब्रांच से मिले इनपुट साझा किये गये और जिलों को आदेश दिया गया कि वे संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखें। जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन, ड्रोन मॉनिटरिंग, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया पर नजर रखने पर खास ज़ोर दिया गया है। DGP ने पूजा पंडालों में CCTV, रोशनी, फायर सेफ्टी, मेडिकल व्यवस्था और वालंटियर की तैनाती को अनिवार्य बताया। साथ ही, असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और जबरन चंदा वसूली पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। विसर्जन और रावण दहन जैसे आयोजनों के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष तैयारी करने को कहा गया है। DGP ने साफ किया कि शांति-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
इसे भी पढ़े :झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को मिली नई पहचान
इसे भी पढ़े :राष्ट्रीय युवा शक्ति CM से मिले, ये रखी डिमांड…
इसे भी पढ़े :झारखंड में शिक्षा का नया अध्याय, CM ने सौंपे नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़े :आसमान से बरसा कह












