RANCHI : मुख्यमंत्री जी धन्यवाद। जो मेरा कभी तिरस्कार करते थे, आज वही मुझे सम्मान देने लगे हैं। लोग मुझे बैंक दीदी के नाम से जानते हैं। यह फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की बदौलत संभव हुआ। मुझे लोन मिला और सरकार के सहयोग से मैं अब बेहतर जीवन यापन कर रही हूं। ये कहना था खूंटी निवासी अनिमा हेरेंज का। अनिमा फूलो झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत आजीविका उपलब्धता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद कर रही थी।
मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड की जिन वीरांगनाओं फूलो झानो के नाम पर योजना की शुरुआत की गई, आज उसका सार्थक परिणाम सामने आने लगा है। गरीबी और मजबूरी में हड़िया शराब निर्माण और बिक्री के कार्य से जुड़ी महिलाओं ने योजना का लाभ लिया और अपने आत्मविश्वास की बदौलत बदलाव की कहानी गढ़ने लगीं। यह सुखद क्षण है। महिलाएं सरकार का हिस्सा बनें। राज्य के विकास में साथ दें। महिला-पुरुष साथ आयेंगे तभी राज्य आगे बढ़ेगा। समाज निर्माण में जितना जरूरी पुरुष की भागीदारी है, उतनी ही महिलाओं की भी।

सीएम ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आएं। सरकार उनके साथ है। गाय पालन, मुर्गी पालन, खेती समेत अन्य व्यवसाय में उनका साथ देगी। अभी कुपोषण से मुक्ति दिलाने और आने वाली पीढ़ी को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए स्कूली बच्चों को सप्ताह में छह दिन अंडा भोजन में देने का प्रावधान किया गया है। राज्य की महिलाएं मुर्गी पालन कर अंडा का उत्पादन करें। राज्य सरकार सभी अंडा को क्रय कर लेगी। इस तरह अन्य उत्पाद जैसे सब्जी, अनाज और पत्ते की थाली का भी निर्माण महिलाएं करें। क्रय सरकार करेगी। बस आप सभी योजना का लाभ लें और उसे सार्थक करें।
सखी मंडल की दीदियों की सीएम ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि संक्रमण काल में आपने बेहतरीन और साहस से भरा कार्य किया था। गांव-गांव में लोगों को भोजन कराया। किसी की भी मृत्यु भूख से नहीं हुई। सखी मंडल के सदस्य इस दौरान मानवता के प्रति किये गए कार्य की मिशाल बनीं थी। सरकार को किसान, महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का विकास करना है। जब तक इनका विकास नहीं होगा, राज्य के विकास की परिकल्पना व्यर्थ है।
मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार की कोशिश रही है कि महिलाओं का सशक्तिकरण किया जाए। इसके लिए फूलो झानो अभियान का शुभारंभ एक वर्ष पूर्व किया गया। इन्हें ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया। महिलाओं का सर्वांगीण विकास सरकार का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने दीदी हेल्पलाइन कॉल सेंटर का शुभारंभ किया। इसके तहत झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सिर्फ एक कॉल पर उपलब्ध होगा। हेल्पलाइन का उद्देश्य है कि जेएसएलपीएस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुदूरवर्ती गांव के लोगों तक पहुंचना एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य करना करना है। इस हेल्पलाइन के टॉल फ्री नंबर 18004190400 एवं 18004197400 पर कॉल के जरिए जेएसएलपीएस द्वार संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव ग्रामीण विकास विभाग मनीष रंजन, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस नैंसी सहाय एवं अन्य उपस्थित थे।
Read More :6 साल की बच्ची का किया था रेप और मर्डर, आज इस हाल में मिला… देखें वीडियो
Read More :BREAKING : वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ पर जानलेवा हमले का एक आरोपी धराया
Read More :ट्रेंड कर रहा #IstandWithSonuSood, मिला फैंस का सपोर्ट
Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज
Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह
Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…
Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…
Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा
Read More :2 स्कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…
Read More :बड़का मानव तस्कर धराया, उगले कई राज
Read More :बुरे वक्त में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची शिल्पा, देखें वीडियो
Read More :6 साल की बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले पी. राजू का सुराग देने वाले को 10 लाख का इनाम
Read More :उत्तराखंड के राज्यपाल बने Lieutenant General Gurmeet Singh
Read More :पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा आतंकी क्या करने वाला था, देखें वीडियो









