रांची : वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर जानलेवा हमले का एक संदेही धरा गया। पुलिस ने उसे बूढमू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस मारपीट के मुख्य आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसकी पुष्टि एक पुलिस अधिकारी ने की है।
यहां याद दिला दें कि सदर थाना क्षेत्र के तिरिल रोड में शनिवार की देर रात बैजनाथ पर कातिलाना हमला किया गया था। घटना से दो दिन पहले बैजनाथ के साथ कुछ लोगों का झगड़ा हुआ था। इस संबंध में बैजनाथ ने सदर थाने में सनहा भी दर्ज कराया था। बैजनाथ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। बैजनाथ पर हमले से पत्रकारों में रोष है। लगातार धरना-प्रदर्शन और विरोध किया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने बेहतर इलाज का निर्देश दिया है। वहीं हमले की जांच की जिम्मेवारी आईजी होमकर को सौंपी गई है।
Read More :BIG BREAKING : झारखंड में स्कूलों को खोलने की अनुमति, धार्मिक स्थलों से भी प्रतिबंध हटा
Read More :नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 11 लोग डूबे, 3 लाश बरामद












