रांची : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसी रफ्तार से अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेडों की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी न हो, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए संजीवनी वाहन का शुभारंभ करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले चरण में रांची जिले के अस्पतालों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संजीवनी वाहन की शुरुआत की है। इसके उपरांत धनबाद और जमशेदपुर में इसे शुरू किया जाएगा। इससे उपचार करा रहे मरीजों को ऑक्सीजन के लिए चिंता नहीं करनी होगी।
Read More : Big Breaking : IPL 2021 सस्पेंड, BCCI ने लिया फैसला
ऑक्सीजन की जरूरत हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क
रिम्स में तैनात चालक
- दीपक यादव 8252692091
- मुकेश लोहरा 6203133650
रिसालदार बाबा अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर डोरंडा में तैनात चालक
- मनोज महतो 9031514421
रिम्स में तैनात दंडाधिकारी
- पंकज कुमार सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक मोबाइल नंबर- 9386015741
- जावेद इकबाल दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे मोबाइल नंबर- 9835532233
- भूपेंद्र कुमार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मोबाइल नंबर- 9905160358
रिसालदार बाबा अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर डोरंडा में तैनात दंडाधिकारी
- बहादुर उरांव सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक मोबाइल नंबर- 7070376599
- अनुराग सिंह दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे मोबाइल नंबर- 9955924325
- प्रदीप कुमार बैठा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मोबाइल नंबर- 6200576868
नोडल पदाधिकारी
- मुकेश कुमार मोबाइल नंबर- 8987827629
वरीय प्रभारी पदाधिकारी
- प्रवीण प्रकाश मोबाइल नंबर- 9431193237
Read More : कोरोना का कहर: शव को नहीं मिला कंधा देने वाला, पीपीई किट पहन परिजन ठेले पर श्मशान ले गए
वाहनों में हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि संजीवनी वाहन 24X7 ऑपरेशन मोड में रहेंगे। इन वाहनों में हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेगा। रांची जिले के अन्तर्गत जिस अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत होगी, उसे तत्काल मुहैय्या कराया जाएगा। संजीवनी वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा, ताकि इसकी बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमितों के बेहतर इलाज को लेकर ऑक्सीजन व अन्य चिकित्सीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। वर्तमान में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कोविड सर्किट के माध्यम से रांची और जमशेदपुर के मरीजों को उसके निकटवर्ती जिले के अस्पतालों में निशुल्क ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है।
संजीवनी वाहन की क्या है खासियतें
रांची जिला प्रशासन द्वारा जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए संजीवनी वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस वाहन के माध्यम से अस्पतालों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की ससमय आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग दिन-रात कार्य कर रहा है। यह कोषांग मांग के अनुरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी कर रहा है। इसके साथ संजीवनी वाहन के बेहतर सदुपयोग को लेकर भी यह कोषांग कार्य करेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, रांची के उपायुक्त छवि रंजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline










