spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड BJP की नई टीम का ऐलान, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के नये प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। यह सूची राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश प्रभारी की सहमति से तैयार की गई है। झारखंड BJP की नई टीम बनाते समय संगठन के विस्तार के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर भी खास ध्यान दिया गया है। नई सूची में कोल्हान डिविजन की मजबूत मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है।

महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुये पार्टी ने दो अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जमशेदपुर की पूर्व सांसद आभा महतो एवं चाईबासा की पूर्व सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोल्हान क्षेत्र के सरायकेला-खरसांवा जिले से शैलेन्देर सिंह को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई प्रदेश टीम कुल 24 सदस्यों की है, जिसमें 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री के पदों पर भी नियुक्तियां की गई है।

धनबाद ग्रामीण से गणेश मिश्रा, बोकारो से अमर कुमार बाउरी एवं पलामू से मनोज सिंह को महामंत्री पद पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, कार्यालय मंत्री के रूप में हेमंत दास और सह कार्यालय मंत्री के रूप में सूरज गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह नई टीम आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर बनाई गई है। क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, महिला भागीदारी और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की कोशिश की है।

 

झारखंड BJP की नई टीम

झारखंड BJP की नई प्रदेश टीम का ऐलान, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी…
 

इसे भी पढ़ें : चौथी बार आया मेल, फिर डराया-धमकाया…

इसे भी पढ़ें : पटना में 25 करोड़ का ‘माल’ मिला, सिपाही निकला मास्टरमाइंड…

इसे भी पढ़ें : मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स और फैंस से मांगी माफी…

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...