पटना में 25 करोड़ का ‘माल’ मिला, सिपाही निकला मास्टरमाइंड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की राजधानी पटना पुलिस ने करीब 25 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुलिस सिपाही की तलाश जारी है। पटना के SSP Kartekeya K Sharma ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुल 21 किलो 181 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है। Alamganj इलाके से 1 किलो 686 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, वहीं, बाकी माल Ramkrishna Nagar थाना क्षेत्र के एक कमरे में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से 2 लाख 15 हजार रुपये नकद, एक पिस्टल, एक कट्टा और मैगजीन भी बरामद की है। इस पूरे मामले में जितेंद्र कुमार और नीतीश कुमार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, जितेंद्र पहले भी 9 किलो ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा जा चुका है। जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क में बिहार पुलिस का सिपाही ऋषिकेश कुमार भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था और फिलहाल फरार है।पुलिस का कहना है कि सिपाही ऋषिकेश का काम यूपी से मादक पदार्थ लाना और पैसों के लेनदेन को संभालना था। छापेमारी के दौरान उसके नाम पर कुछ ब्लैंक चेक भी बरामद किये गये हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...