spot_img
spot_img
spot_img

जल्‍द आ रही है Jeep Compass 7 जनवरी को लांच करेगी जीप इंडिया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

डीलरों ने कुछ शहरों में शुरू की प्री-बुकिंग

कोहराम लाइव डेस्क: नए साल की शुरुआत में कार कंपनी जीप इंडिया भारत में अपनी दमदार एययूवी SUV Compass के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लांच करने वाली है। कंपनी Jeep Compass के फेसलिफ्ट वर्जन को अगले साल 7 जनवरी 2021  को लांच करेगी। कंपनी ने इस बात की पुष्टि करने के साथ ही कम्पास के नए मॉडल का पहला टीजर भी जारी कर दिया है। बता दें कि नए मॉडल के लिए जीप इंडिया के डीलरों ने पहले ही कुछ शहरों में प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें :दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर परमजीत का जंगल में मिला शव

 5-सीटर फुल फीचर लोडेड केबिन

Jeep Compass के फेसलिफ्ट मॉडल में कुछ छोटे-छोटे कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेडड मिलेंगे। इसके इंजन सेटअप में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जीप कम्पास फेसलिफ्ट में डुअल-टोन इंटिरियर्स के साथ 5-सीटर फुल फीचर लोडेड केबिन देखने को मिलेगा। वहीं लैदर इंसर्ट के साथ दोबारा नई तरह से बनाया हुए डैशबोर्ड भी गाड़ी की शान में चार चांद लगाता नज़र आएगा।

10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसके अलावा नया एसी वेंट और 3-स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो एंड्रॉइड ऑटो एप्पल कारप्ले और Uconnect 5 को सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़ें :पुलिस वालों को गच्चा देकर भागा कैदी, 12 घंटे बाद दबोचा गया

एयरबैग्‍स के अलावा पार्किंग कैमरा

सुरक्षा के लिहाज से Compass में एयरबैग्स के अलावा पार्किंग कैमरा हैं। भारत में प्रवेश करने जा रही इस SUV को 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा। जो 173bhp पावर के साथ 350nm का टार्क जनरेट करेगी। जबकि 1.4 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 161bhp की पावर के साथ 250nm का टार्क जनरेट करने की क्षमता वाला होगा। इसमें ट्रांसमिशन ऑप्शन के लिए 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी और 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगे होंगे।

इन गाड़ियों को देगी टक्कर

भारत में लांच होने के बाद जीप कम्पास फेसलिफ्ट का मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन और स्कोडा कारॉक से होगा। आपको बता दें कि जीप 7 सीटों वाली एक नई एसयूवी भी लाने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें :सरकार के एक साल पूरे, CM हेमंत ने किया 171 योजनाओं का उद्घाटन

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...