PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने दिनदहाड़े JDU नेता डॉ.धमेंद्र कुमार को गोली मार दी। वह पेशे से एक डेंटिस्ट भी हैं। उनकी बांह में एक गोली फंसी है। उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह डॉ.धर्मेंद्र मित्र मंडल कॉलोनी में अपनी जमीन देखने गए थे। इसी दौरान 2 बाइक पर बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए अपनी कार की ओर भागे। इसी दौरान एक गोली उनकी बांह में लग गई।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में जाकर जदयू नेता से मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
6 नवंबर को राजद छोड़ जदयू में हुए थे शामिल
बता दें कि JDU नेता डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने राजद छोड़कर 6 नवंबर को जदयू को जॉइन को ज्वाइन किया था। उनको पार्टी में शामिल कराने के लिए खुद JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षामंत्री विजय चौधरी समेत कई लोग शामिल हुए थे। वह विधानसभा 2020 में कुम्हरार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। वह JDU से पहले RJD में थे। RJD के टिकट पर ही उन्होंने चुनाव लड़ा था।
इसे भी पढ़ें : वाह रे गुगल स्टूडेंट… नकल कर के क्या लिख दिया ANSWER SHEET में…पढ़ें वायरल कॉपी
इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर पर चाहिए SUBSIDY, फटाफट करें यह काम
इसे भी पढ़ें :CORONA BLAST : मिलिट्री ऑफिसर्स मिले कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :अब WHATSAPP यूजर खुद बना पाएंगे स्टिकर, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :बारिश के कारण आसमान छू रही सब्जियों की कीमत, टमाटर इतने रुपये किलो
इसे भी पढ़ें : JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)
इसे भी पढ़ें :छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पत्रकारों का बीमा करायेगी हेमंत सरकार, 5 लाख रुपए का होगा ग्रुप इंश्योरेंस














