Keredari (Hazaribagh) (Sunil Sahu) : एनटीपीसी का बड़ा प्रोजेक्ट चट्टी बरियातू कोल परियोजना खनन कार्य सोमवार को शुरू हो गया। जेसीबी चलने लगी। भू-रैयतों और गांव के लोगों की मदद से ऐसा हो पाया। प्रोजेक्ट के शुरू होने से गांव के लोगों ने अपनी-अपनी खुशी का इजहार किया। रैयतों में आस जगी है कि उन्हें अब काम मिलेगा। सबके दिन अब बहुत जल्द बदले-बदले नजर आयेंगे।
प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों ने भी कहा कि स्थानीय लोगों को नौकरी में तवज्जो दी जायेगी। वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने भी विस्थापित रैयतों को 75 प्रतिशत रोजगार देने की बात कही है। ऐसा लोगों का कहना था। वहीं प्रोजेक्ट की शुरुआत कराने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में कोयला खनन विकास समिति के संरक्षक मो. आरिफ, अध्यक्ष शंकर गुप्ता, सचिव जितेंद्र दास, अशोक दास, श्याम सोनी, ललित नायक ने साझा तौर पर कहा कि अब सबका भला होगा।

इसे भी पढ़ें : नौकरी मांगी तो खानी पड़ी लाठियां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Panchayat Chunav 2022 : किसे, कब, कहां दी जायेगी ट्रेनिंग… यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : साले से बोला जीजा- “इसको भी मार डालेंगे, खुद भी मर जायेंगे”… और फिर
इसे भी पढ़ें : हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : IAS पति से बोली- ‘आपका बेटा हमसे नहीं संभल रहा है’ और फिर…












