GARHWA : सुरक्षाबलों के अथक प्रयास से नक्सलमुक्त हुआ बूढ़ा पहाड़ व उसके आसपास का क्षेत्र अब अपने विकास व शांति की ओर बढ़ रहा है। एक समय नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ पर 172 बटालियन सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस बल के जवानों के संयुक्त कैंप बन जाने से सुरक्षा का माहौल और पुख्ता हो रहा है। जवान यहां अपनी मुस्तैद ड्यूटी के साथ वॉलीबॉल मैच का भी आनंद उठा रहे है। मंगलवार को आशीष कुमार झा, कमांडेंट 172 बटालियन सीआरपीएफ ने अपने विजिट के दौरान जवानों संग वॉलीबॉल खेल में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही उन्हें सदैव उत्साहित व मजबूत रहने को कहा।
इन्होंने भी मैच में लिया भाग
मैच में नृपेंद्र कुमार सिंह, कमांडेंट, अमरेन्द्र कुमार, द्वि०कमाअधि०, कैश प्रकाश, सहा. कमा०, पीडी पाण्डेय, सहा. कमा०, सूबेदार मेजर दीपक कुमार के अतिरिक्त 172 बटालियन सीआरपीएफ के और जवानों व झारखंड जगुआर के जवानों ने भी भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : सब्जी और हरी मिर्च को हटाते ही चकराया पुलिस का माथा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Anushka Sharma में फैंस को दिखी ‘मधुबाला’ की झलक…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Palamu News : सदर SDM के पेशकार का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टेम्पू चलाने वालों के लिए बेहद जरूरी खबर, जान लें नहीं तो जब्त होगी गाड़ी








