Kohramlive Desk : टीम इंडिया को ICC T20 World Cup से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान उनको पीठ दर्द की शिकायत हुई थी। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच इस बार का T20 World Cup खेला जाना है। इंग्लैंड दौरे पर खेली गई सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह को चोट लगी थी। इसके बाद से वह रिहैब में थे और एशिया कप में भी नहीं खेले थे। इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई घरेलू टी20 सीरीज में उन्होंने चोट से वापसी की थी। इस सीरीज में वह महज दो मुकाबले ही खेल पाए थे।
बुधवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जिसे वह नहीं खेल पाए थे। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी दी है कि अब बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप बाहर हो गए हैं। बोर्ड की तरफ उनकी चोट को लेकर बुधवार को बताया गया था कि मेडिकल टीम इस पर नजर बनाए हुए है।
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में 1 से 5 अक्टूबर तक यह रहेगा रूट मैप…
इसे भी पढ़ें :हर कोई चौंक गया होटल में ATS का जौहर देख…
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 का घर कैसा होगा, देखें इसकी पहली झलक
इसे भी पढ़ें :लालू यादव 12वीं बार बने आरजेडी सुप्रीमो








