spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लालू यादव 12वीं बार बने आरजेडी सुप्रीमो   

Date:

spot_img
spot_img

PATNA: लालू प्रसाद यादव लगातार 12वीं बार निर्विरोध राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो यानी अध्‍यक्ष चुने गए हैं। उन्‍होंने बुधवार को दिल्‍ली में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। राजद के चुनाव कैलेंडर के अनुसार,शाम पांच बजे से पहले ही इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया जा सकता था। उनके अलावा किसी और ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसके बाद लालू यादव के फिर से अध्‍यक्ष बनने का एलान कर दिया गया है।

शाम पांच बजे हुई नामांकन पत्र की जांच

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी के  अनुसार, शाम पांच बजे नामांकन पत्र की जांच हुई। राजद के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि 26 सितंबर को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का तदर्थ प्रकाशन कर दिया गया था। राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की  अंतिम सूची का प्रकाशन 27 सितंबर को  केंद्रीय कार्यालय दिल्ली, केंद्रीय कैंप कार्यालय पटना एवं सभी राज्यों के राज्य कार्यालयों में कर दिया गया था।

नौ अक्‍टूबर से होगी कार्यकारिणी की बैठक 

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया दिल्‍ली के 13, बिट्ठल भाई पटेल भवन स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। शाम पांच बजे नामांकन पत्रों की स्‍क्रूटिनी प्रक्रिया के दौरान केवल एक नामांकन पत्र ही दाखिल पाया गया, जो वैध था। 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के ही एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय परिषद की बैठक एवं पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

10 अक्‍टूबर को मिलेगा जीत का प्रमाणपत्र 

अगले दिन 10 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। इसी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव होगा। इसी दिन नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनाव अधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की अध्‍यक्षता में खुला अधिवेशन होगा।

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत का JPSC अध्यक्ष मेरी नीलिमा को निर्देश, जानें क्या

इसे भी पढ़ें :बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान को लगी गोली, मौ*त

इसे भी पढ़ें :जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल रिम्स में

इसे भी पढ़ें :जाइलो और स्कॉर्पियों में भर कर ले जा रहे थे दारू, देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :23 जिलों में घटा पेट्रोल-डीजल का दाम, देखें लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें : Reliance Retail ने खोला देश का पहला Reliance Centro, जानें क्यों है ये खास

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...