राजधानी रांची में 1 से 5 अक्टूबर तक यह रहेगा रूट मैप…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक पंडाल बनाये गये हैं। मां दुर्गा की कलश स्थापना के बाद से श्रद्वालुओं में गजब की उमंग, तरंग और उत्साह है। भव्य पंडालों को देखने और घूमने-फिरने में किसी को कई दिक्कत नहीं हो, इसे लेकर प्रशासन तगड़ा इंतजाम करने की कोशिश में जुटा है। बीते दो साल गाइडलाइन में बंधे शहर में इस बार गजब की रौनक है। इस बार भी ट्रैफिक को लेकर कई बदलाव किये गये हैं। श्रद्धालु शानदार बने पंडालों तक आसानी से आना-जाना कर सकें, इसे लेकर रूट मैप तैयार किया गया है। गाड़ियों में घूमने-फिरने वालों के लिये अलग इंतजाम किये गये हैं। राजधानी में कुछ जगहों पर पार्किग बनाये गये हैं। पूजा पंडाल तक गाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। आगामी 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक बड़े वाहन बदले हुए मार्ग से चलेंगे। सुबह 8 बजे से दूसरे दिन भोर 4 बजे तक शहर में भारी और बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसे लेकर शहर से बाहर 13 चेकनाका बनाये गये हैं। वहीं पूजा के दरम्यान प्राइवेट और यात्री वाहनों के लिये भी अलग से रूट मैप बनाये गये हैं। कई जगहों पर बैरिकेटिंग लगाई जायेगी। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल और ट्रैफिक एसपी के प्रभार में रहे सिटी एसपी अंशुमन कुमार के दिशा-निर्देश पर रूट मैप तैयार किये जा रहे हैं। शहर में पांच जगहों पर जाकिर हुसैन पार्क, सैनिक मार्केट, न्यू मार्केट, रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड, जिला स्कूल परिसर में अस्थायी पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं शहर के प्रमुख 69 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं।

रूट मैप ऐसा होगा

  • हरेक तरह के मिनीडोर, कॉर्मिशियल एवं यात्री गाड़ी धुर्वा, बिरसा चौक, डोरंडा, सुजाता चौक, मुंडा चौक, बहुबाजार, कांटाटोली चौक, लालपुर, होते हुए कचहरी चौक तक चलेगी। वापसी में लालपुर चौक, कांटाटोली चौक, बहुबाजार, सुजाता चौक तथा राजेंद्र चौक होते हुए धुर्वा तक जाएंगे।
  • हरेक तरह की प्राइवेट कार, ऑटो, ई रिक्शा कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक तक के जाने पर रोक रहेगी। ओवरव्रिज की ओर से मेन रोड आने वाले वाहन सैनिक मार्केट और जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स तक ही आ सकेंगे।
  • पिस्का मोड़ से रातू रोड चौराहा की ओर जाने वाली सभी छोटी गाड़ियाें का परिचालन मिनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक तक जायेगी। वहां से हरमू चौक की ओर परिचालन होगा। हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहन किशोरगंज चौक से आगे पहाड़ी मंदिर मोड़ से मिनाक्षी सिनेमा मोड़ एवं रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जाएंगे। हरमू बाईपास रोड से पिस्का मोड़ की ओर जाने वाले छोटी चार पहिया वाहन बीजेपी कार्यालय से पीपर टोली होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जाएंगे।
  • लालपुर से कोकर एवं कोकर से लालपुर की ओर आने जाने वाले चार पहिया वाहन सदर थाना होते हुए जाएंगे।
  • हरमू रोड से आने वाली गाड़ियां अरगोड़ा चौक से कडरू, सुजाता चौक, मुंडा चौक होते हुए कांटाटोली जा सकती हैं।
  • कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर चौक, रणधीर वर्मा चौक होकर करमटोली से बूटी मोड़ होते हुए गंतव्य तक जा सकती हैं।
  • कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाड़ियां सीसीएल भवन, दरंभगा हाउस मोड़ तक, लालपुर चौक से आने वाली छोटी गाड़ियां जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातू से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर पड़ाव तक, लालपुर थाना की ओर से अलबर्ट एक्का चौक की ओर आने वाली गाड़ियां मिशन चौक तक ही आ सकती हैं।

इस रूट पर चल सकेंगे भारी वाहन

  • पिस्का मोड़ होकर हजारीबाग रोड जाने वाली सभी बड़ी गाड़ियां तिलता चौक से रिंग रोड, लॉ यूनिवर्सिटी होकर हजारीबाग रोड की ओर जाएंगी। हजारीबाग रोड से लातेहार, पलामू, गढ़वा, इटकी रोड, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा रोड, पिस्का मोड़ जाने वाले वाहन रिंग रोड लॉ यूनिवर्सिटी तिलता चौक हो कर जाएंगे। खूंटी की ओर से आने वाली बड़ी गाड़ियां रिंग रोड होते हुए रामपुर, नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिल्वे, खेलगांव, बूटी मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर जा सकेंगे। वहीं इसी मार्ग से हजारीबाग रोड से खूंटी की ओर जायेंगे।
  • जमशेदपुर रोड से हजारीबाग रोड जाने वाले सभी वाहन नामकुम, दुर्गा सोरेन चौक, टाटीसिल्वे, खेलागांव, बूटी मोड़ होकर हजारीबाग रोड से आगे बढ़ेंगे. इसी प्रकार हजारीबाग रोड से जमशेदपुर जाने वाली सभी बड़े वाहन खेलगांव, टाटीसिल्वे,दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम होकर जायेंगे।
  • गुमला रोड, लोहरदगा रोड, खूंटी रोड से जमशेदपुर जाने वाले वाहन एवं जमशेदपुर रोड से गुमला रोड, लोहरदगा रोड, खूंटी रोड जाने वाले वाहन रिंग रोड होकर आवागमन करेंगे.

इन जगहों पर होगी पार्किंग की सुविधा

  • अपर बाजार से अलबर्ट एक्का चौक की ओर आने वाले वाहन जिला स्कूल परिसर में पार्क किए जाएंगे।
  • बरियातू से अलबर्ट एक्का चौक की ओर आने वाली वाहन रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड में पार्क होंगे।
  • कांके रोड, बरियातू आदि से कचहरी चौक की ओर आने वाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क में पार्क किए जाएंगे।
  • डोरंडा से मेन रोड से आने वाली निजी चार पहिया वाहन एवं बाइक सैनिक मार्केट, चर्च कॉम्प्लेक्स।
  • किशोरी यादव चौक से किशोरगंज पूजा पंडाल जाने वाली वाहन न्यू मार्केट टैंपो स्टैंड में पार्क होंगे।

इसे भी पढ़ें : हर कोई चौंक गया होटल में ATS का जौहर देख…

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...