spot_img

#Jamshedpur : ऐसे लूटा था TCI कंपनी का लाखों का माल, 4 धराये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : ड्राइवर को झांसे में लेकर अपराधियों ने टीसीआई कंपनी के लाखों का माला गायब कर दिया। ड्राइवर को जब ठगी की जानकारी मिली तो उसके होश उड़ गए। भागा-भागा टेल्‍को थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने जांच शुरू की। 20 मई को पुलिस ने नयन कुमार को दबोचा। उसके खखरीपाड़ा स्थित घर से टीसीआई कंपनी के करीब 10-15 लाख रुपये का गायब माल को पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले। उसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। करीब एक महीने बाद 20 जून को पुलिस ने टीसीआई कंपनी का करीब 50-60 लाख रुपये का गायब माल बरामद किया। साथ ही चार अपराधियों को भी धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में हरिशचंद्र शर्मा, रोशन सिंह उर्फ पाका, अजित कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह उर्फ भोला यादव शामिल है।

Read More : चलती राजधानी एक्‍सप्रेस में गिरती महिला की जान बचाई RPF पुलिस ने, देखें Live Video

Read More :#Dhanbad : लाला खान हत्‍याकांड में तीन धराये, 10 लाख कैश जब्‍त, कई राज उगले

यहां याद दिला दें कि 15 अप्रैल को टीसीआई कंपनी का मोटर पार्टस ट्रक संख्‍या KA01-AG-7866 से चेन्‍नई से जमशेदपुर पहुंची थी। अपराधियों ने ट्रक के चालक को झांसे में लेकर लाखों का माल गायब कर दिया। जिसको लेकर 19 अप्रैल को टेल्‍को थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...