spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#Dhanbad : लाला खान हत्‍याकांड में तीन धराये, 10 लाख कैश जब्‍त, कई राज उगले

Date:

spot_img
spot_img

बोकारो/धनबाद : धनबाद में हुए बहुचर्चित लाला खान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से पुलिस ने 10 लाख नगद भी जब्‍त हुआ है। गिरफ्तार युवकों में मनीष सिंह, विवेक सिंह और शिव शंकर यादव शामिल है। तीनों बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लांट संख्या 420 स्थित अशोक सिंह के मकान में छिपकर रह रहे थे। मनीष सिंह अशोक सिंह का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने बताया कि धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाला खान हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष बोकारो के बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस की टीम बोकारो पहुंची। सेक्‍टर-12 थाना के सहयोग से धनबाद पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें : नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्‍ती को, देखिये कैसे…

इसे भी पढ़ें : वासेपुर में जमीन कारोबारी को दिनदहाड़े मारी गोली, मौत

धनबाद पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाला खान हत्‍याकांड में तीनों ने पुलिस के सामने कई राज बताये हैं। पुलिस तीनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लाला खान हत्‍याकांड में कई लोगों का नाम आ रहा है। मनीष गैंगस्टर सुशील श्रीवस्तन के बेटे अमन श्रीवास्तव गिरोह का शार्प शूटर बताया जा रहा है।

यहां याद दिला दें कि बीते 12 मई को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित जब्बार मस्जिद के पास बाइक सवार अपराधियों ने लाला खान के सिर में गोली मार दी थी। लाला खान हत्याकांड में पुलिस ने राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव से 31 मई को राजकुमार नामक शूटर को गिरफ्तार किया था। राजकुमार ने अमर रवानी और पूनम पासवान दोनों का नाम बताए थे। उसने बताया था कि इन दोनों के कहने पर ही उसने लाला खान को गोली मारी थी। अमर रवानी और पूनम पासवान से उसकी पुरानी दोस्ती थी, इसी कारण वह लाला खान की हत्या को तैयार हो गया था।पूनम पासवान, राजू झाड़ी, डब्लू अंसारी, मसिर सिद्दकी उर्फ मुन्ना उर्फ माष्कर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...