spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मैट्रिक और इंटर परीक्षा के Form भरने की प्रक्रिया शुरू, JAC ने बताया कैसे होगा एग्‍जाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तारीख तय कर दी है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सचिव महीप कुमार सिंह को विशेष अधिकार प्रदान किया है। JAC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक विद्यार्थी फॉर्म जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ 14 से 18 नवंबर तक फॉर्म जमा किया जा सकता है। इसी तरह चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क 17 नवंबर तक जमा किया जाएगा।

JAC की ओर से दो फेज में होगी मैट्रिकइंटर की परीक्षा

JAC की ओर से मैट्रिक परीक्षा-2022 दो चरणों में ली जाएगी। पहली परीक्षा दिसंबर 2021 में, जबकि दूसरी परीक्षा अप्रैल में ली जाएगी। पहले चरण में सभी प्रश्न बहुविकल्पी (ऑब्जेक्टिव) होंगे, जो ओएमआर शीट पर ली जाएगी। दूसरी में सब्जेक्टिव प्रश्न होंगे, जिसमें अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों में प्राप्त अंक को जोड़कर फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इन बातों पर ध्यान दें JAC के  विद्यार्थी

सभी विद्यार्थियों को फॉर्म भरने के लिए स्कूल आना जरूरी है। इन्हें स्कूल की तरफ से एक फॉर्म दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को तय समय में ये फॉर्म सही-सही भरकर स्कूल में जमा करना होगा। इसी दौरान इनसे फीस की राशि भी ली जाएगी।

स्‍कूल के प्रिंसिपल को करना होगा ये काम 

फॉर्म भरने के दौरान प्रिंसिपल को सतर्क रहना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। JAC की तरफ से सभी स्कूल के प्राचार्य को लॉग इन आइडी और पासवर्ड दिया गया है। यहां उनके स्कूल के सभी छात्रों का ब्योरा भी है। यहां उन्हें केवल स्टूडेंट्स को सेलेक्ट करके सब्मिट करना है। बस इनता करते ही बच्चे का फॉर्म भरा जाएगा।

 चेक लिस्ट से करें मिलान

JAC की ओर से प्रिंसिपल को दी गई ब्रिफिंग में स्ष्ट किया गया है कि सब्मिट करने से पहले सभी स्कूल के प्राचार्यों को अपने स्कूल की चेकलिस्ट का मिलान करना जरूरी है। इसमें स्टू़डेंट का डिटेल मिलान करने के बाद ही उन्हें फाइनल सब्मिट करने की सलाह दी गई है। फाइनल सब्मिट के बाद प्रिंसिपल कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। आखिर में उन्हें JAC की तरफ से कॉन्सॉलिडेटेड लिस्ट भी दी जाएगी, जिसे स्कूल को रखना है ।

Read More : पॉर्न साइट पर ये क्या पढ़ा र‍हे मास्‍टर साहब, कमाई में बना डाले रिकॉर्ड

Read More : अब यह ड्रेस नहीं पहन पायेंगे आप, देखें क्यों…

Read More : एग्जाम पेपर में छात्र ने लिखा ऐसा जवाब कि हो गया 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चतरा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, कार से मिली 408 बोतल…

Chatra : झारखंड से बिहार तक फैले अवैध शराब...

दनुआ घाटी में आधी रात का कहर, एक ट्रेलर खाई में गिरा…

Chouparan : बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दनुआ घाटी...

रांची का यह गांव हापतबेड़ा या आफतबेड़ा… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : झारखंड की राजधानी रांची से ज्यादा दूर...

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...