Ranchi : झारखंड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जैक बोर्ड(JAC Board) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। बोर्ड के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह यानी 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी किया जायेगा। जैक सचिव जयंत कुमार मिश्र ने बताया कि मैट्रिक के साथ इंटर के साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी होगा, जबकि आर्ट्स का रिजल्ट बाद में आ सकता है। इससे पहले 9वीं और 11वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल तक जारी करने की तैयारी है।
इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी पहुंचे CM, हूल के नायकों को किया नमन…
इसे भी पढ़ें : UIDAI : नई सुविधा, अब घर बैठे करें ‘डेथ रिपोर्टिंग’…
JAC Board की वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पर आसानी से देख सकेंगे। बोर्ड का दावा है कि कॉपियों की जांच पूरी सावधानी और सख्त मॉनिटरिंग के साथ की गई है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। यहां याद दिला दें कि इस साल 3 से 23 फरवरी के बीच हुई परीक्षा में करीब 7.48 लाख छात्र शामिल हुये थे। अब सबकी नजरें रिजल्ट डेट पर टिकी हैं।
इसे भी पढ़ें : ‘Booking Link’ के जाल में फंसाकर हो रहे मालामाल…
इसे भी पढ़ें : Darbhanga : सर्च ऑपरेशन के दौरान फटा बम, 5 पुलिसकर्मी…
इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी पहुंचे CM, हूल के नायकों को किया नमन…






