Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और ठनका की भी संभावना जताई गई है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम 19°C रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 मार्च को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश और 30-40 किमी की तेज हवा चल सकती है। हालांकि 13 और 14 मार्च को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 15 मार्च को फिर से मौसम बदल सकता है और राज्य के कई इलाकों में बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच झारखंड में गर्मी का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। डालटनगंज में सबसे ज्यादा 34.4°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि रांची में 30.1°C रिकॉर्ड हुआ। रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने से लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।
इसे भी पढ़े : देश में गैस की किल्लत, धड़ल्ले से बिकने लगे इंडक्शन स्टोव…
इसे भी पढ़े : मां-बाप ने मांगी बेटे के लिए इच्छामृ’त्यु, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत
इसे भी पढ़े : भतीजी ने कर डाला बड़का कांड, मचा तहलका…
इसे भी पढ़े : एक दुल्हन, दो-दो बारात, फिर क्या हुआ, जानें…
इसे भी पढ़े : जयमाला स्टेज पर बवाल, फिर मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़े : मोमोज खाने से सगे भाई-बहन की मौ’त…












