Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब जयमाला के स्टेज पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। इस फायरिंग में दूल्हे का दोस्त कमल चौधरी घायल हो गया। बताया जाता है कि गढ़वा के कोटाम गांव से बारात नौडीहा पहुंची थी। जयमाला की रस्म चल रही थी और दूल्हे के दोस्त स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। कुछ देर बाद कमल चौधरी कार में बैठे थे। इसी दौरान दुल्हन पक्ष का एक पारा शिक्षक वहां पहुंचा, कमल को कार से उतारा और पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल कमल चौधरी को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लेस्लीगंज थानेदार उत्तम कुमार राय ने बताया कि जयमाला स्टेज पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ था, उसी में गोली चली है। आरोपी पारा शिक्षक की पहचान कर ली गई है और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जयमाला स्टेज पर बवाल, फिर मा’र दी गो’ली…
Date:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











