BHAGLPUR : एक बाप की अपने ही बेटी के जन्मदिन के दिन मौत हो गई। बड़े धूम-धाम से बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रखी थी। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात बेटी की पहली बर्थ डे थी। जन्मदिन के मौके पर करंट की चपेट में आने पिता की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रवि राज (25 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद देर रात बड़ी संख्या में लोग रवि राज को देखने के लिए मायागंज अस्पताल में पहुंचने लगे। घटना भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव की है।
रवि ने काफी तैयारी कर रखी थी
ग्रामीणों ने बताया कि बेटी की पहली बर्थ डे को लेकर रवि ने काफी तैयारी कर रखी थी। सारे नाते-रिश्तेदारों को बुलवाया था। केक काटने के बाद जब लोग खाना खा रहे थे। उसी समय रवि ने किसी बांस को पकड़ा और वहीं पर गिर गया। ग्रामीणों ने जब तक उसे उठाया वो पूरी तरह से बेहोश हो गया। पहले गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर वहां से मायागंज अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मायागंज अस्पताल पहुंचे मृतक रवि राज के परिजन मुकेश और मनोज ने बताया कि दोनों आज ही कटिहार से गांव पहुंचे थे। रवि राज की पत्नी गुंजन कटिहार मेडिकल कॉलेज में एएनएम है। वहीं रवि भी ट्यूशन सहित निजी काम करते थे। कटिहार आना जाना है। आज अपनी बेटी लक्की (एक साल) के साथ वे लोग गांव आए हुए थे। मनोज ने बताया कि दो साल पहले ही फरीदपुर में रवि राज की शादी हुई थी।
इसे भी पढ़ें :राजकीय सम्मान के साथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हुआ अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :TSPC को झटका, 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ दो धराये
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया की मस्ती, ईशान-शार्दुल का फनी डांस वायरल
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा
इसे भी पढ़ें : इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे












