RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू में आलम नर्सिंग होम में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बुधवार को रेड डाली है। डॉक्टर मजीद आलम के ठिकाने पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। आईटी विभाग की टीम डॉक्टर मजीद आलम के घर और क्लिनिक में कागजातों की जांच कर रही है।
गिरिडीह में भी छापेमारी
जानकारी के अनुसार, आयकर की लिस्ट में अभी और कई जगह हैं। इन जगहों पर छापेमारी से पहले IT तैयारी कर रही है। रांची के साथ – साथ आयकर विभाग की टीम गिरिडीह में भी छापेमारी कर रही है। गिरिडीह में मोंगिया स्टील कंपनी व लाल फेरो कंपनी के गिरिडीह व कोलकाता स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। आयकर विभाग ने तीन कंपनियों में छापेमारी की है, जिसमें तीन कंपनी मोंगिया, सलूजा स्टील, लाल फेरो शामिल हैं।
कोलकाता में भी छापेमारी
यह छापेमारी आयक विभाग के वरीय अधिकारी प्रदीप डुंगडुंग के नेतृत्व में की जा रही है। मोंगिया स्टील समूह के संतपुरिया के साथ- साथ उसके औधोगिक इलाकों के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। मोंगिया समूह के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह सलूजा के घर और कोलकाता के ठिकानों के साथ कंपनियों में एक साथ छापेमारी की जा रही है। लाल फेरो में भी अहले सुबह से कारवाई शुरू हुई है। इस छापेमारी में लाल फेरो के मालिक चेतो साहू के साथ उसके भाई गांगो साहू के घर पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय
इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें
इसे भी पढ़ें : अद्भुत और खूबसूरत नजारा आज झलकेगा आसमान पर, जानें समय




