
रांची : Raid : शहर के दो नामचीन ठेकेदारों परमा सिंह और पंचम सिंह के घरों और अन्य ठिकानों पर आईटी ने मारा छापा। सुबह आठ बजे से ही विभाग के अधिकारियों ने छापामारी अभियान शुरू किया। आयकर विभाग को दोनों की कंपनियों में बड़े पैमाने पर राजस्व चोरी के सुराग मिले हैं। छापामारी अभियान का नेतृत्व पटना से आए आयकर के अधिकारी कर रहे हैं।
Raid में 50 से अधिक अधिकारी लगे हैं
छापामारी अभियान में झारखंड और बिहार के 50 से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। स्थानीय पुलिस के जवान भी इनकी सुरक्षा में तैनात हैं। जानकारी मिली है कि दोनों ठेकेदारों के घर से मिले दस्तावेजों को खंगालने की प्रक्रिया देर रात तक चलेगी। छापेमारी वाले ठिकानों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर रोक लगा दी गई है।
इसे भी पढ़ें : नामकुम में सीआईएसएफ जवान के घर ताला तोड़कर भीषण चोरी
घर के लोगों को बाहर जाने से रोका गया
घरों के अंदर लोगों को भी आयकर अधिकारियों ने बाहर जाने से रोक दिया है। पंचम और परमा सिंह दोनों वरिष्ठ नेताओं के करीबी बताए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका को जिंदा जलाने गया प्रेमी खुद ही जलकर मरा, प्रेमिका लड़ रही…






