रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर में सीआईएसएफ जवान के घर हुई भीषण चोरी हुई है। घरवाले बाहर गए हुए थे। आज सुबह जब लौटे तो घर का ताला टूटा देख परेशान हो गए। घर के अंदर जब गए तो परिजनों के होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे सारे महंगे सामान गायब थे। इसके साथ ही सोने चांदी के जेवरात भी गायब थे। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही काली नगर में दो घरों में ताला तोड़कर भीषण चोरी हुई थी। जिसका सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिल पाया है। उस वक्त ग्रामीण एसपी ने कहा था कि लोग जब भी बाहर जाएं, थाना को सूचना देकर जाएं।






