spot_img
spot_img

संकट मोचन मंदिर धार्मिक न्याय पर्षद के दायरे में लाना गलतः कुणाल अजमानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के श्री संकट मोचन मंदिर को धार्मिक न्यास पर्षद के दायरे में लाना गलत है। इस मंदिर का वर्षों से रख-रखाव निजी हाथों से हुआ है। झारखंड गठन के बाद से कभी भी न्यास पर्षद के लोग मंदिर में झांकने तक नहीं आये, पर आज जब मंदिर सजधज कर तैयार हो रहा है तब नई कमेटी बना देना सरासर गलत है। यह कहना है श्री महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी का। कोर कमेटी की आज हुई बैठक के बाद कुणाल अजमानी ने कहा कि इस निर्णय के खिलाफ श्री महावीर मंडल राँची महानगर कोर्ट की शरण में जायेंगे, क्योंकि यह मंदिर निर्मोही अखाड़ा , अयोध्या से पंजीकृत हैं। बिना कोई बैठक और सूचना के झारखंड धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा संकट मोचन मंदिर के नये कमेटी का गठन कर देना गलत है।

कुणाल अजमानी ने कहा कि कुछ माह पहले जब मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया तब कोई खोज-खबर तक नहीं ली गई, अब सरकार को तकलीफ हो रही है। मंदिर की देखरेख श्री महावीर मंडल रांची महानगर कर रही है। मंदिर के रखरखाव एवं पुनर्निर्माण पर लाखों रुपया खर्च की जा रही है। मंदिर की देखरेख पहले महंत के द्वारा की जा रही थी, उनके गुजरने के बाद वर्तमान महंत महामंडलेश्वर सूर्यनारायण दास त्यागी जी के संरक्षण में कार्य किया जा रहा है। श्री संकट मोचन मंदिर के पुजारी श्यामानंद पांडे ने कहा कि मंदिर के रखरखाव में श्री महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा शुरू से निर्माण कार्य में सहयोग की जा रही है। इस बैठक में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर सूर्यनारायण दास त्यागी, अध्यक्ष कुणाल अजमानी, शेखर शरण, डॉ दिलीप सोनी, रविन्द्र वर्मा, रमेश बाली, नवजोत, महेश सोनी, रमेश बथवाल, दिलीप स्वर्णकार, रवि प्रकाश टुन्ना, विक्रांत विश्वकर्मा, सतीश सिन्हा, शम्भु, रोहित शारदा एवं बादल सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सांप के डंसते ही लोगों को याद आते हैं खंडित… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :खेल-कूद का बेहतरीन शमां बांध गया स्कूल का ग्राउंड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :भारतीय वायु सेना को मिला पहला C-295 विमान, जानें…

इसे भी पढ़ें :मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोर्ट में हाजिर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :घूस लेते धराये रेलवे अधिकारी करोड़पति निकले…

इसे भी पढ़ें : G20 Summit से पहले भारत की प्रगति पर क्या बोल गयें PM Modi, देखें…

इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर फड़फड़ाने वाले की रांची पुलिस ने निकाली हेकड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, अगले दो दिनों में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...