spot_img
spot_img
spot_img

#Corona के लक्षण मिलते ही Isolate होंगे पुलिसकर्मी, रांची में इस जगह बना 500 बेड का Isolation सेंटर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखण्ड में कोरोना विस्फोट और खासकर राजधानी में प्रतिदिन कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए रांची पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। फ्रंट लाइन वारियर माने जाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए रांची के कुटे में रांची पुलिस ने 500 बेड का एक आइसोलेशन सेंटर तैयार किया है। यहां कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों को आइसोलेट करके रखा जायेगा। सेंटर में पर्याप्त संख्या में सुविधायें मौजूद हैं। भर्ती होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए चिकित्सकीय देखभाल एवं उनके खाने-पीने की सारी सुविधाएं मौजूद है। वैसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन या वेंटीलेटर की आवश्यकता होगी, उनके लिए चुनिंदा अस्पतालों से टाइअप किया गया है, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सके।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सभी चौकी एवं ओपी के पुलिसकर्मियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी किस्म का लक्षण दिखने पर तत्काल ट्रेकिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की जा सके। एसपी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें। मास्क पहनें, सैनिटाइजर का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

इसे भी पढ़ें : #SadarHospital की चौखट पर मर गए पापा तो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भड़की बेटी, कह दी ये बड़ी बात (देखें वीडियो)

इसे भी पढ़ें : पलामू के बाल सुधार गृह से दो दिन में चार बच्चे फरार, हो रही खोज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...