डॉक्टर-डॉक्टर चिल्लाते रह गये, कोई नहीं आया मंत्री जी…
रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल में मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। मरने वाला शख्स अपने परिवार का मुखिया था। वह हजारीबाग का रहने वाला था। बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे कई अस्पताल भटके। कहीं भर्ती नहीं किया गया। थक-हार कर सदर अस्पताल पहुंचे। वहां भर्ती करने में काफी समय लग गया। डॉक्टरों ने जब मरीज को देखा तब तक उसने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों रोने-चिल्लाने लगे। तभी उनकी नजर पड़ गयी सदर अस्पताल का निरीक्षण कर रहे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर। बस फूट पड़ा उनका गुस्सा। रोते-बिलखते परिजनों ने खूब बुरा-भला कहा। मृतक की बेटी ने तो कह डाला कि- क्या मेरे पापा को वापस कर पायेंगे। आप तो सिर्फ वोट लेने के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें : बुजुर्ग को मार कर जलाया, फिर आक्रोशित ग्रामीणों ने कर डाला ये…
इसे भी पढ़ें : बिहार में दो महिलाओं का सिर मुंडवा पोता गोबर, वजह चौंकाने वाली
इसे भी पढ़ें : एक दिन में इतने शवों का अंतिम संस्कार, अभी लगी है और भी कतार












