spot_img
spot_img
spot_img

IRCTC यूजर्स नहीं कर पाएंगे टिकट बुक, अगर नहीं किए ये 2 काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: रेलवे से सफर आम आदमी से लेकर अमीर आदमी तक करता है। दूर की यात्रा के लिए रेल यातायात काफी सस्ता भी पड़ता है। अब रेलवे की टिकट ऑनलाइन भी आसानी से बुक की जा सकती है। साथ ही ऑनलाइन टिकट बुक कर रेल की कंफर्म टिकट भी हासिल की जा सकती है।

IRCTC ने पिछले दिनों ही ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, आईआरसीटीसी से अब एक यूजर महीने में पहले से दोगुनी टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट बुकिंग की संख्‍या बढ़ाने का यात्रियों को बहुत फायदा होगा। लेकिन आईआरसीटीसी ने साफ किया है कि दोगुनी टिकट वे ही यूजर बुक करा पाएंगे, जिन्‍होंने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक (IRCTC Aadhaar Link) किया है।

IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें

1. IRCTC को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले http://www.irctc.co.in पर जाएं और यहां अपनी लॉग-इन डिटेल भरें।
2. इसके बाद आपको MY ACCOUNT ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर Link Your Aadhar के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।
3. अब आप आधार नंबर और वर्चुअल आईडी आदि की जानकारी दें। इसके बाद चेक बॉक्स में जाकर Send OTP का बदन दबाएं।
4. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।

5. इसके बाद वैरिफाई बटन पर जाकर क्लिक करें और आधार वैरिफिकेशन के प्रोसेस को पूरा करने के लिए अपडेट बटन पर क्लिक करें।
6. KYC पूरी होने के बाद IRCTC लिंक हो जाएगा। कन्फर्मेशन लिंक ईमेल पर आने के बाद आप लॉग-आउट कर सकते हैं।
7. आप अपना स्टेटस चेक भी कर सकते हैं। अब IRCTC की वेबसाइट पर लॉगआउट कर और फिर से लॉग इन करके आप टिकट बुक कर सकते हैं।

मिलता है ये फायदा

IRCTC अकाउंट से अगर आधार कार्ड लिंक है तो यात्रियों को कई फायदे भी मिलते हैं. अगर आधार कार्ड से IRCTC अकाउंट से लिंक है। यूजर एक महीने में ज्यादा टिकट भी बुक कर सकता है। वहीं अगर आधार कार्ड लिंक नहीं है तो यात्री कम टिकट ही बुक कर सकते हैं।अगर यूजर IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करता है तो एक महीने में 24 टिकट बुक कर सकता है।  वहीं अगर आधार लिंक नहीं है तो यूजर एक महीने में सिर्फ 12 टिकट ही बुक कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : जुलाई में बदल जाएंगे इतने नियम, भरना पड़ेगा जुर्माना !

इसे भी पढ़ें : उफ, प्रेग्नेंट नेहा को मार डाला… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...