Valentine’s Week Days List 2021 Calendar, Date Sheet, Schedule: प्यार का मौसम और पश्चिमी सभ्यता की देन वैलेंटाइन डे नजदीक है। फरवरी महीने के आगमन के साथ ही प्रेमी जोड़ों की आकांक्षाएं हिलोरे मारने लगी हैं। सिर्फ वैलेंटाइंस डे ही नहीं, उससे सप्ताह भर पहले से ही लोग प्यार का त्योहार मनाना शुरू कर देते हैं। शादीशुदा जोड़ों में भी इन दिनों को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिलता है। 7 दिनों तक रोज लोग अलग-अलग चीज़ों को सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है Rose Day के साथ और अंतिम यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।
रोज डे (Rose Day): साल 2021 में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होगी। 7 फरवरी यानी रविवार को रोज डे मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने प्रेमी अथवा जीवनसाथी, दोस्तों को गुलाब देते हैं। बता दें कि कपल्स जहां एक-दूसरे को लाल गुलाब देते हैं, वहीं पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक माना जाता है।
प्रपोज डे (Propose Day): वैलेंटाइन वीक का सबसे अहम और रोमांटिक दिन प्रपोज डे होता है. इस दिन लोगों को पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करने का मौका मिलता है.
चॉकलेट डे (Chocolate Day): 9 फरवरी को चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है। दिलों तक मिठास पहुंचाने का एक बेहतर माध्यम चॉकलेट भी होता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को उनके पसंद का चॉकलेट देते हैं। इस बार ये दिन मंगलवार को पड़ रहा है।
टेडी डे (Teddy Day): टेडी सबसे प्यारा और लोकप्रिय सॉफ्ट टॉय है जो हर लड़की को पसंद होता है. इस दिन अपने पार्टनर को टेडी बियर जरूर गिफ्ट करें. इससे आप हमेशा उनकी यादों में रहेंगे.
प्रॉमिस डे (Promise Day): इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं। 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है।
हग डे (Hug Day): जब प्रेमी एक-दूसरे को गले लगाते हैं तो प्यार के इजहार के लिए शब्दों की भी जरूरत नहीं पड़ती. हग डे वही दिन है जब आप अपने पार्टनर को गले लगाकर अपने प्यार का एहसास कराते हैं.
किस डे (Kiss Day): 13 फरवरी, शनिवार को किस डे सेलिब्रेट किया जाएगा.
वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day): वैलेंटाइन डे के साथ ही ये वीक खत्म हो जाता है. ये दिन सेंट वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है. इस दिन को बहुत प्यार और उत्साह से मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनकर को बहुत खास महसूस कराएं. उन्हें बताएं कि वो आपकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं










