spot_img

आईपीएल : रोमांचकारी मैच में आरसीबी ने हैदराबाद को हराया

Date:

spot_img
spot_img

शारजाह में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल के तीसरे दिन 22 सितंबर को यूरॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु -आरसीबी ने एक रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराया। मैच में देवदत्त पडिक्कल और अनुभवी एबी डिविलियर्स के अर्धशतकों के बाद युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी से इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल में अपने विजय अभियान की शुरुआत की।

मैच का रोमांच इस तरह रहा

आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे पडिक्कल ने 42 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाये। वहीं डिविलियर्स ने 30 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और दो छक्के भी शामिल हैं। पारी के शुरू और पारी के आखिर में खेली गयी इन पारियों से आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन बनाये। इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 19.4 ओवर में 153 रन पर आउट हो गयी. जॉनी बेयरस्टॉ ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें छह चौके, दो छक्के शामिल हैं और मनीष पांडे ने 33 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके, एक छक्का शामिल है। इन्होंने दूसरे विकेट के लिये 71 रन जोड़े।

इसे भी पढ़ें :हरिवंश ने निलंबित सांसदों को सुबह की चाय पिलाई, पीएम ने की तारीफ

विराट कोहली रंग नहीं जमा पाए

एक समय सनराइजर्स का स्कोर दो विकेट पर 121 रन था लेकिन उसने आखिरी आठ विकेट 26 गेंद और 32 रन के अंदर गंवा दिये। चहल ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिये और विकेटों के पतन की शुरुआत की। शिवम दुबे ने 15 रन देकर दो विकेट लिये और नवदीप सैनी ने 25 रन देकर दो विकेट लेकर प्रभावशाली गेंदबाजी की। सनराइजर्स ने दूसरे ओवर में ही कप्तान डेविड वार्नर (छह) का विकेट गंवा दिया था जो दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। बेयरस्टॉ और पांडे दोनों ने ढीली गेंदों का इंतजार करके लंबे शॉट खेले। बेयरस्टॉ ने उमेश यादव की गेंद पर करारा चौका लगाकर 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक और टीम का शतक पूरा किया। इस बीच आरसीबी के तुरूप के इक्के चहल ने पांडे को आसान कैच दे दिया। उमेश यादव ने गेंदबाजी में निराश किया और चार ओवर में 48 रन दिये।  चहल ने अपने आखिरी ओवर में बेयरस्टॉ को लेग ब्रेक और फिर विजय शंकर को गुगली पर बोल्ड करके पासा पलट दिया, जिसके बाद सनराइजर्स की पारी बिखर गयी।

मिशेल मार्श का चोटिल होना भारी पड़ा

मिशेल मार्श का चोटिल होना सनराइजर्स को भारी पड़ा क्योंकि प्रियम गर्ग (12) ने अपना विकेट गंवाया और अभिषेक शर्मा (सात) रन आउट होने के साथ राशिद खान को चोटिल भी कर गये। मार्श बल्लेबाजी के लिये आये लेकिन तुरंत ही आउट होने के बाद लड़खड़ाते हुए पैवेलियन लौटे। इससे पहले पडिक्कल ने पहले ओवर से ही आत्मविश्वास दिखाया।क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पदार्पण पर अर्धशतक जड़ने वाले पडिक्कल ने आईपीएल में भी यह कारनामा किया। उन्होंने अभिषेक की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। राशिद इसे कैच में बदल सकते थे लेकिन वह गेंद का सही अनुमान नहीं लगा पाये। आखिर में विजय शंकर ने पडिक्कल को बोल्ड किया तो अभिषेक शर्मा ने अगले ओवर की पहली गेंद पर आरोन फिंच ने 27 गेंदों पर 29 बनाए, जिसमें एक चौका, दो छक्के शामिल हैं, को पगबाधा आउट किया। फिंच ने विजय शंकर और राशिद खान पर छक्के लगाये। कप्तान विराट कोहली ने 13 गेंदों पर 14 रन बनाए और डिविलियर्स की मौजूदगी के बावजूद चार ओवर तक गेंद सीमा रेखा तक नहीं पहुंची। कोहली ने लंबा शॉट खेलने के प्रयास में ही सीमा रेखा पर कैच दे दिया। डिविलियर्स ने 19वें ओवर में संदीप शर्मा पर लगातार दो छक्के लगाये और फिर रन आउट होने से पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। भुवनेश्वर ने पारी की अंतिम चार गेंदों पर केवल एक रन दिया।

इसे भी पढ़ें : डूबते बच्‍चे को बचाकर खुद डूब गया भीम सिंह, 21 साल रहा नक्‍सली

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...