IPL : लगातार चौथी जीत के साथ मुंबई की टीम टॉप पर

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : 13वें इंडियन प्रीमियर लीग- IPL का 27वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबू धाबी में खेला गया। इस मैच में रोमांचक लगातार चौथी जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। मुंबई ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (53) और सूर्य कुमार यादव (53) के अर्धशतकों की बदौलत मुंबई ने इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की नाबाद 69 रन की अर्धशतकीय पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी से चार विकेट पर 162 रन बनाये।

इसे भी पढ़ें : Rajasthan Royals ने जीती बाजी, तेवतिया-पराग ने की ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी

दिल्ली ने 162 रन का दिया लक्ष्य

mumbaiमुंबई ने यह लक्ष्य 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया। दोनों टीमों ने अपने पिछले तीन मैच जीते थे। लेकिन मुंबई इस जीत से तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी। हालांकि उसके और दिल्ली कैपिटल्स के 10-10 अंक हैं।डि कॉक ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 36 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाये और सूर्य कुमार यादव (32 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने कैगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का जड़कर स्टाइल से अपना नौंवा आईपीएल अर्धशतक जड़ा। सूर्य कुमार यादव ने डि कॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन और फिर ईशान किशन (28 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 53 रन जोड़े।

रोहित-शिखर के लिए खास था यह मैच

रोहित शर्मा का मुंबई के लिए 150वां मैच था। वे यह कारनामा करने वाले मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड 155 मैच खेल चुके हैं। रोहित ने मैच में 12 बॉल पर 5 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक IPL में ओवरऑल 195 मैच खेले, जिनमें 5114 रन बनाए। इस दौरान एक शतक और 38 अर्धशतक भी लगाए। वहीं शिखर धवन ने आईपीएल में 38वीं फिफ्टी लगाई। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी कर ली। धवन ने लीग में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

इसे भी पढ़ें : # JusticeForDrPayal : आखिर लोग क्यों लगा रहे ये नारा

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: