spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

IPL 2022: केएल राहुल बने लखनऊ के कप्तान, हार्दिक को मिली यहां की कमान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले दो नई टीमों ने अपने-अपने ड्राफ्ट घोषित कर दिए हैं। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने पहले 3 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को अपना कप्तान बनाया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को और युवा भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी खरीदा है। आईपीएल के इतिहास में सात हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के साथ सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनी गोयनका ग्रुप के अधिकार वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी ने राहुल को खरीदने के लिए भारी-भरकम रकम खर्च की है। पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान राहुल को 17 करोड़ रुपये में लखनऊ ने साइन कर अपना कप्तान बनाया है।

वहीं, फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पर भी खासा खर्चा किया है। इस धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई को लखनऊ ने 9.2 करोड़ की रकम के साथ साइन किया है। वहीं सबसे चौंकाने वाला लेकिन बेहतरीन फैसला रहा युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को। 2020 में पंजाब किंग्स के लिए डेब्यू करने वाले बिश्नोई को फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ में खरीदा है. बिश्नोई अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। जबकि टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या को अहमदाबाद की कप्तानी मिली है।

 

: #3366ff;”>लखनऊ IPL टीम: 

केएल राहुल (कप्तान, 17 करोड़)
मार्कस स्टोइनिस- 9.2 करोड़
रवि बिश्नोई-  4 करोड़

अहमदाबाद IPL टीम:

हार्दिक पंड्या (कप्तान, 15 करोड़)
राशिद खान (15 करोड़)
शुभमन गिल (8 करोड़)

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में कुल दस टीमें हिस्सा लें रही हैं, पुरानी आठ टीमों को खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिला था। जबकि अहमदाबाद, लखनऊ को मेगा ऑक्शन से पहले तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का मौका मिला था। अब जब सभी टीमों ने अपने प्लेयर्स के नाम का ऐलान कर दिया है, तब मेगा ऑक्शन का रास्ता साफ हो गया है।

इस बार IPL में जुड़ी हैं दोनों टीमें

लखनऊ की टीम को संजीव गोयनका ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। जबकि अहमदाबाद टीम को सीवीसी कैपिटल ग्रुप ने 5665 करोड़ रुपये में खरीदा था। बीसीसीआई को दोनों टीमों की बिक्री से 12 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई।

हार्दिक पंड्या पिछले कुछ वक्त से खराब फॉर्म, फिटनेस से जूझ रहे थे।  मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया था, जबकि वह शुरुआत से ही मुंबई के साथ जुड़े हुए थे। ऐसा ही राशिद खान के साथ हुआ, उनकी टीम सनराइज़र्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन नहीं किया था।

 अब कितने पैसे किस टीम के पर्स में

  • चेन्नई सुपर किंग्स : रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद, 48 करोड़ रु।
  • मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद, 48 करोड़ रु।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स : आंद्रे रसेल (12 करोड़/ पर्स से 16 करोड़ कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), वेंकटेश अय्यर ( 8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)- कुल खर्च 42 करोड़, पर्स में मौजूद 48 करोड़ रु।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)- कुल खर्च 33 करोड़, पर्स में मौजूद, 57 करोड़ रु।
  • राजस्थान रायल्स : संजू सैमसन (14 करोड़), जोश बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)- कुल खर्च 28 करोड़, पर्स में मौजूद, 62 करोड़ रु।
  • सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)- कुल खर्च 22 करोड़, पर्स में मौजूद, 68 करोड़ रु।
  • पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (12 करोड़/ पर्स से 14 करोड़ कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)- कुल खर्च 18 करोड़, पर्स में मौजूद, 72 करोड़ रु।
  • दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़/ पर्स से 8 करोड़ कटेंगे), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़)- कुल खर्च 39 करोड़, पर्स में मौजूद 42.50 करोड़ रु।
  • अहमदाबाद : हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (7 करोड़)- कुल खर्च 37 करोड़, पर्स में मौजूद, 53 करोड़ रु।
  • लखनऊ : केएल राहुल (15 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (11 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)- कुल खर्च 30 करोड़, पर्स में मौजूद, 60 करोड़ रु।

इसे भी पढ़ें :Ind Vs Sa : जीरो पर आउट होने पर Virat Kohli को यूजर्स ने कह दी ये बात…

इसे भी पढ़ें :लता मंगेशकर का ICU में इलाज जारी, डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना करें

इसे भी पढ़ें :UP Election: BJP ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कैप्शन में लिखी…

इसे भी पढ़ें : 10 लाख के हार्डकोर माओवादी महाराज ने डाला हथियार

इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी

इसे भी पढ़ें : Facebook पर दो बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार, पति का हुआ ये हाल…

इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA अमित महतो के बयान के क्‍या है मायने

इसे भी पढ़ें : सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…

इसे भी पढ़ें : जमीन पर कब्‍जा दिलाने वाले बाबा के चेलों का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पेट में पल रहा पड़ोसी का बच्‍चा, इंसाफ मांगती अनाथ लड़की, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : थानेदार के हटते ही बदल गया हाव-भाव और प्रभाव, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...