spot_img
spot_img
spot_img

सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

औरंगाबाद : हाड़ कंपाने वाली इस ठंड में रात के 1 एक दबंग युवक बुजुर्ग के दुकान पहुंचा। बोला सिगरेट दो, बुजुर्ग ईश्वरी मेहता ने ठंड में उठकर सिगरेट देने में असमर्थता जताई। ना सुनते ही दबंग डायमंड गुस्‍से से आग बबूला हो गया। पहले तो उसने देख लेने की धमकी दी, फिर तुरंत बाद बुजुर्ग की झोपड़ी में आग लगा दी। किसी तरह बाहर निकलकर ईश्वरी ने अपनी जान बचाई, मगर उसका सबकुछ जल गया। वह एक झोपड़ीनुमा घर के अंदर ही गुमटी चलाकर अपना जीवन यापन करते थे।  दिल को झकझोर देने वाला यह मामला औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र का है। बुजुर्ग ने थाने में इसकी शिकायत की है। वहीं आरोपी युवक फरार है। पुलिस के मुताबिक घटना जम्होर थाना के राजा बीघा गांव में हुई है। वहीं आरोपी युवक चित्रगोपी गांव का बताया जा रहा है, जो बाइक पर सवार होकर देर रात सिगरेट पीने के लिए बुजुर्ग के पास पहुंचा था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर दबंग युवक की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। वहीं इलाके में मात्र एक सिगरेट के लिए बुजुर्ग की झोपड़ी जले की घटना से लोग आक्रोशित हैं और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्‍टर अमन श्रीवास्‍तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्‍य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से होगा एग्‍जाम

इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्‍या, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...