spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जिसे मारने के लिए भिजवाया जहरीला चिकन, उसे खाकर इसकी हो गई मौत

Date:

spot_img
spot_img

TRENDING : किस्मत अच्छी हो तो बुरी भावना और खराब इरादे का कोई असर नहीं पड़ता। इंडोनेशिया में कुछ इसी प्रकार का मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को मारने के लिए चिकन में जहर भर कर दिया था, लेकिन इस शख्स की किस्मत अच्छी निकली क्योंकि उसने ये चिकन खाया ही नहीं। हालांकि इस चिकन को डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉय को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। इस चिकन को खाकर उसके बेटे ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड ने दो और पत्रकारों को खोया, मृत्‍युंजय श्रीवास्‍तव और अतुल वर्मा का निधन

भोजन में किया साइनाइड का उपयोग

25 साल की नेनी नुरजामन पर आरोप है कि उन्होंने इस चिकन में खतरनाक जहर साइनाइड का उपयोग किया था और फिर इसे अपने एक्स बॉयफ्रेंड टॉमी के घर बांतुल में डिलीवर करने के लिए एक 47 साल के डिलीवरी शख्स को ये जिम्मा सौंपा था। एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंदीयामन नाम का ये व्यक्ति डिलीवरी लेकर बताए गए एड्रेस पर पहुंचा लेकिन दरवाजे पर टॉमी नहीं बल्कि उसकी पत्नी थी। इस महिला ने कहा कि टॉमी घर पर नहीं है और वे इस डिलीवरी से काफी कंफ्यूज नजर आई। उसने टॉमी को फोन लगाया और जब टॉमी भी काफी कंफ्यूज नजर आया तो महिला ने डिलीवरी पैकेट लेने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें : मेकॉन कॉलोनी में बवाल के बाद गोलीबारी, तीन लोग घायल

अपने घर डिलीवरी पैकेट ले जाने को कहा

इसके बाद उसने बेंदीयामन को कहा कि वो इस डिलीवरी पैकेट को अपने घर ले जाए। उन्होंने ये भी कहा कि वो चाहे तो इस डिलीवरी पैकेट में रखे फूड के सहारे रमजान का उपवास तोड़ सकता है।




इसे भी पढ़ें : हफीजुल हसन ने ली विधानसभा के पद और गोपनीयता की शपथ

डिलीवरी मैन के बेटे और पत्नी ने खाया चिकन

इसके बाद ये शख्स वापस अपने घर चला आया और ये चिकन उसके बेटे और पत्नी ने खा लिया। इन दोनों ने जैसे ही ये चिकन खाया, उन्हें उल्टी होने लगी। दोनों को योगाकर्ता शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस शख्स की पत्नी तो बच गई लेकिन उनका बच्चा नहीं बच पाया और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : हजार का ऑक्‍सीजन फ्लो मीटर बेच रहा था 5 हजार में, धराया

पुलिस ने साजिश करनेवाली महिला को किया अरेस्ट

इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ये महिला इस बात को लेकर बहुत खफा थी कि उसका एक्स बॉयफ्रेंड दूसरी महिला के साथ शादी रचा चुका है।  रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर इस महिला पर आरोप साबित होता है तो उसे मौत की सजा भी सुनाई जा सकती है।



 

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...