Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने 15 अगस्त के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखते हुये कई प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री और डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अनावश्यक रूप से समारोह क्षेत्र में वाहन लेकर नहीं आने की अपील की है। देखें ट्रैफिक एडवाइजरी…


















