spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ऐसी शादी जिसमें दुल्हन के बदले दूल्हे ने पहना मंगलसूत्र, जानिए वजह

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : सामान्य रूप से शादियों में दूल्हे को दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाया जाता है। हमारे देश की पौराणिक परंपराओं के मुताबिक उसे सुहाग की निशानी माना जाता है।  लेकिन क्या आपने  ऐसी कोई शादी देखी है, जिसमें दुल्हन दूल्हे को मंगलसूत्र पहनाए। सवाल थोड़ा अटपटा है, लेकिन यह पूरी तरह सत्य है। महाराष्ट्र में पुणे के निवासी शार्दुल कदम ने लैंगिक समानता का समर्थन करने के लिए अपनी शादी के दिन दुल्हन की जगह खुद मंगलसूत्र पहनने का फैसला किया। इस फैसले के बाद वो सुर्खियों में आ गए। शार्दुल के इस कदम से ना सिर्फ उनकी पत्नी तनुजा बल्कि उनके माता-पिता के साथ-साथ रिश्तेदार भी हैरान थे।

इसे भी पढ़ें : मेकॉन कॉलोनी में बवाल के बाद गोलीबारी, तीन लोग घायल

दुनिया की सोच की परवाह नहीं

कुछ लोगों ने इस फैसले के लिए शार्दुल को ऑनलाइन ट्रोल भी किया। लेकिन इस तरह की आलोचना शार्दुल के फैसले को बदल नहीं पायी और उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे के काम का समर्थन करते हैं, एक-दूसरे के सपनों में विश्वास करते हैं, और एक साथ इस यात्रा में हैं, तो, कौन परवाह करता है कि दुनिया क्या सोचती है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड ने दो और पत्रकारों को खोया, मृत्‍युंजय श्रीवास्‍तव और अतुल वर्मा का निधन



तनुजा ने चाय पर मिलने को कहा

यह बताने के बाद कि उनकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। उन्होंने कहा, “तनुजा और मैं एक ही कॉलेज में थे लेकिन मुश्किल से बातचीत हुई। स्नातक होने के 4 साल बाद, हम अप्रत्याशित रूप से फिर से जुड़ गए। उसने इंस्टाग्राम पर एक हिमेश रेशमिया के गीत को साझा किया और उसे यातना बताया। मैंने जवाब में कहा कि यह महा अत्याचार है। ‘इसके कुछ हफ्तों बाद हम दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ सप्ताह बाद, तनुजा ने मुझसे चाय पर मिलने को कहा। शार्दुल ने आगे बताया, ‘हम मिले और काम, फिल्मों, भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की। जब हम नारीवाद के बारे में बात करने लगे, तो मैंने उससे कहा, ‘मैं एक कट्टर नारीवादी हूं’। इसके बाद तनुजा की उसमें दिलचस्पी बढ़ गई।

इसे भी पढ़ें :हफीजुल हसन ने ली विधानसभा के पद और गोपनीयता की शपथ

अपनी भावनाओं का कराया एहसास

शार्दुल ने बताया कि जन्मदिन पर, तनुजा ने उसे एक हाथ से बनाया हुआ  कार्ड भेंट किया, और उस इशारे ने उसे तनुजा के लिए अपनी भावनाओं का एहसास कराया। इसके बाद दोनों ने घर वालों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उनकी शादी तय कर दी गई।



इसे भी पढ़ें :

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...