spot_img

भागते कदमों के पीछे छिपा था अपराध का राज…

Date:

spot_img
spot_img

Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के कलासंगम-मनईटांड़ इलाके में गश्ती पुलिस ने शक के आधार पर दो बाइक पर सवार सात युवकों को पीछा कर धर लिया। पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली तो आजाद आलम के पास से एक देसी पिस्तौल कट्टा, जबकि मुकेश कुमार के पास से 3.15 एमएम की जिंदा गोलियां मिली। इसके बाद दोनों बाइकों की भी जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक बाइक मटकुरिया इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि पकड़े गये लोग चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहे थे। पूछताछ के दौरान आजाद आलम ने हथियार के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि उसे हथियार जग्गू पासवान ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने आजाद की निशानदेही पर कार्रवाई की और जग्गू पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अब पुराने मामलों की फाइलें भी खुलेंगी

धनसार पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक मामलों और दूसरी घटनाओं में उनकी संभावित भूमिका की पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया और चोरी की बाइक समेत अन्य घटनाओं से आरोपियों का कोई और कनेक्शन तो नहीं है। जांच आगे बढ़ेगी तो कहानी के कई और पन्ने खुल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: