spot_img

अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध कालेजों में जारी रहेगी इंटर की पढ़ाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध कालेजों में सत्र 2023-25 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष और सचिव की हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि यदि किसी जिला या क्षेत्र में माध्यमिक परीक्षा-2023 में पास हुए छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन लेने में कठिनाई हो तो पूर्व के वर्षों की भांति अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध महाविद्यालय में इंटरमीडिएट कक्षा में नामांकन ले सकते हैं।

माध्यमिक परीक्षा-2023 में चार लाख से ज्यादा विद्यार्थी रहे सफल

इस वर्ष जैक की मैट्रिक परीक्षा में चार लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सफल रहे। इन विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट में नामांकन लेने में समस्या आ रही है। इसी वजह से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध कालेजों में इंटरमीडिएट में विद्यार्थियों का नामांकन और पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया है।

क्या है मामला

राज्य में अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री कालेजों में इंटरमीडिएट शिक्षा को अलग करने प्रक्रिया जारी है। इसी वजह से इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों और कतिपय संबद्ध डिग्री कालेजों के बीच इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर भ्रम की स्थिति है। ऐसे में विद्यार्थियों को नामांकन के सिलसिले में परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे शैक्षणिक सत्र भी प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से सरकार ने अंगीभूत कालेजों एवं संबद्ध डिग्री कालेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़ें : चाय की चुस्की तक से अदरक गायब, ₹400 किलो के भाव से बिक्री…

इसे भी पढ़ें : जोरदार बारिश से भूस्खलन, करीब 9 हजार तीर्थयात्री फंसे… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 24 DSP बने IPS, अधिसूचना जारी

इसे भी पढ़ें : जूता दुकानदार के घर में मचा तहलका, पुलिस भी हैरान… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...