spot_img

LIC में IPO के खिलाफ बीमा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : एलआईसी में आईपीओ के विरोध में बीमा कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल और हजारीबाग मंडल के संयुक्त तत्वधान में सोशल डेवलपमेंट सेंटर पुरुलिया रोड में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में झारखंड के विभिन्न इलाकों के बीमा कर्मी के अलावा काफी संख्या में अभिकर्ता और आम बीमा धारक शामिल हुए। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर रमेश शरण ने कहा कि जब एलआईसी के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं है, तो उसके निजीकरण की क्या आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां समाज कल्याण के लिए कार्य करती है, जबकि निजी क्षेत्र की कंपनियां अपने और शेयर होल्डर्स के लाभ के लिए कार्य करती है।

स्टेट सेक्रेटरी प्रकाश विप्लव ने कहा कि सरकार के निजीकरण की नीति को असफल करने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। 28-29 मार्च को हड़ताल की घोषणा की गई है, इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी आप सबकी है। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. काशीनाथ चटर्जी, प्रदीप मुखर्जी, अमित माइती, जगदीश चंद्र मित्तल, महेंद्र प्रसाद, पूरवी घोष, प्रसून सेनगुप्ता, मनोज मिंज, मनोज झा, आशीष दास,  सुनील श्रीवास्तव, मो मिसबाउद्दीन, रंजय कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, संजय गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्‍तान

इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्‍ल में जन्‍मा बच्‍चा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्‍ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…

इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

spot_img

Related articles:

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

Chatra के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये।