spot_img
spot_img
spot_img

ठंड बाद झारखंड लौटेगा “टाइगर”, तस्‍वीर में ऐसा दिख रहे शिक्षा मंत्री

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : झारखंड का टाइगर यानी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब स्‍वस्‍थ हो रहे हैं। जल्‍द ही वे झारखंड लौटेंगे। ठंड बाद उनके झारखंड आने की संभावना है। वे अब बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ हैं, मगर सीएम हेमंत सोरेन और परिजनों ने ठंड तक चेन्‍नई में ही रहकर उन्‍हें आराम करने की सलाह दी है। चेन्‍नई के गर्म मौसम का उन्‍हें लाभ मिल रहा है, जिससे वे जल्‍दी ठीक हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : राज्य सेवा गारंटी Act-2011 में तीन विभागों की 12 जन सेवाएं हुईं शामिल

बता दें कि शिक्षा मंत्री की पत्नी बेबी देवी तीनों बेटियों के साथ 14 जनवरी को चेन्नई एमजीएम पहुंची और पति से मिलकर उनके स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जाना। भतीजा प्रदीप महतो, दिवाकर महतो व अजय कुमार महतो व दामाद भी चेन्‍नई गए हैं। सभी ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की और उनके बेहतर स्‍वास्‍थ को देखकर खुशी जताई।

jagranath mahto
jagranath mahto

इसे भी पढ़ें : …और रात के अंधेरे में पहुंच गया इश्‍क लड़ाने, फिर हुआ ऐसा कि…

यहां याद दिला दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद जगरनाथ महतो की हालत खराब हो गई थी। चेन्‍नई से आई डॉक्‍टरों की टीम ने लंग्‍स ट्रांसप्‍लांट की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्‍हें चेन्‍नई एमजीएम में भर्ती कराया गया था, जहां उनका लंग्‍स ट्रांसप्‍लांट किया गया। लंग्‍स ट्रांसप्‍लांट के बाद अब उनकी हालत में लगातार सुधार आ रहा है। डॉक्‍टरों की मानें तो वे अब बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ हैं। उनके समर्थक भी बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। और पहले की तरह उन्‍हें क्षेत्र में काम करते देखना चाह रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : पति के साथ मेकअप कराने पार्लर गई और प्रेमी संग हो गई नौ-दो ग्‍यारह, फिर हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...